फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईटीओ विभाग के कार्यालय पहुंचे व्यापारी, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 18 Apr 2017 12:54 AM IST
amarujala/Sirsa
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ के कार्यालय में सील रिकॉर्ड को सोमवार को संयुक्त आयुक्त ने व्यापारियों की उपस्थिति में अपने कब्जे में लिया। रिकॉर्ड में खाली जगह या अंदेशा वाली जगह पर जांच टीम ने व्यापारियों के भी हस्ताक्षर करवा लिए ताकि बाद में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप न लग सके। इस दौरान व्यापार मंडल से जुड़े अनेक व्यापारी मौजूद थे। संयुक्त आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि जांच में दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा। व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजकर व्यापारियों को तंग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।       
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों पर व्यापारियों को तंग करने तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की शिकायत करने के बाद शुक्रवार को विभाग के संयुक्त आयुक्त शिव कुमार ने ईटीओ वीके शास्त्री के कार्यालय को सील कर दिया था। व्यापारियों का आरोप था कि इस अधिकारी के रिकॉर्ड में गड़बड़ मिलेगी। उसके बाद दो अवकाश के दिन थे और सोमवार को संयुक्त आयुक्त शिव कुमार ने व्यापारियों की उपस्थिति में सील किए गए कार्यालय को खोला और उसमें जो रिकॉर्ड था उसे अपने कब्जे में ले लिया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरा लाल शर्मा ने कहा कि रजिस्टर में जो स्थान खाली थे या रिकॉर्ड के सभी कॉलम पूरे नहीं थे वहां पर लाइन खींचकर हमारे हस्ताक्षर भी करवाए गए हैं ताकि बाद में जांच के दौरान रिकॉर्ड में छेड़छाड़ न हो सके।     
 
इस मामले में व्यापारियों ने डीईटीसी जोगिंद्र गोदारा व ईटीओ वीके शास्त्री के खिलाफ व्यापारियों को तंग करने और उनके रिकॉर्ड की जांच की मांग की थी। इसके बाद शुक्रवार को अवकाश के दिन सुबह करीब साढ़े दस बजे हिसार के संयुक्त आयुक्त शिव कुमार सिरसा पहुंचे फाइलों को अपने कब्जे में लेकर सील किया।    
विज्ञापन

   
जांच में हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी : शिव कुमार       
आबकारी एवं कराधान विभाग के संयुक्त आयुक्त शिव कुमार ने सील खोलकर रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेने के बाद कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच रिकॉर्ड में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।     

डीईटीसी पर दर्ज हो भ्रष्टाचार का मुकद्दमा : बजरंग दास गर्ग      
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग और जिला सिरसा प्रधान हीरा लाल शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि डीईटीसी सिरसा जोगिंद्र गोदारा व्यापारियों को परेशान करता है और व्यापारियों से मोटे पैसे वसूल रहा है। सरकार को इस अधिकारी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि व्यापारी व उद्योगपति ठीक ढंग से अपना व्यापार कर सके। डीईटीसी सिरसा जोगिंद्र गोदारा के खिलाफ व्यापारियों में रोष है।

दवाब बनाने के लिए लगाए जा रहे आरोप
 उधर, ईटीओ वीके शास्त्री ने बताया कि व्यापारियों को 150 करोड़ की रिकवरी डिमांड भेजी गई है जिसमें व्यापारियों के अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर फाइल पर ऑर्डर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक साथ इतनी फाइलों पर ऑर्डर लिखवाने में समय तो लगता है। उन्होंने व्यापारियों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें