फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रवेशपत्र और पहचान पत्र के साथ ही होगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26 और 27 जुलाई को ग्रुप-सी पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दो दिन सुबह व शाम दो सत्रों में होगी। इसके लिए जिले में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में केवल वे ही व्यक्ति प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास वैध प्रवेश पत्र और पहचान पत्र होगा।
विज्ञापन


किसी भी अनधिकृत व्यक्ति की उपस्थिति वर्जित रहेगी। जिलाधीश शांतनु शर्मा ने परीक्षा केंद्रों के आस पास के क्षेत्रों में धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। 26 और 27 जुलाई को सभी परीक्षा केंद्रों की परिधि में 200 मीटर के अंदर किसी भी प्रकार का हथियार ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

सभी परीक्षा केंद्रों से 500 मीटर की परिधि में स्थित फोटोस्टेट की दुकानों और कोचिंग संस्थानों का संचालन बंद रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास के 200 मीटर क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास वाई-फाई कनेक्टिविटी युक्त किसी भी प्रकार के यंत्र व डिवाइस का उपयोग और 200 मीटर के भीतर लाउडस्पीकर का उपयोग पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, पेजर एवं किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के रखने-उपयोग पर पाबंदी रहेगी। आदेशों की उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें