फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2022-23 से स्नातक कक्षा में दाखिले के लिए जुलाई में होगी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर आउटरीच प्रोग्राम एंड एक्सटेंशन (यूकोप) द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कुलपति ने कहा कि चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और इसी उद्देश्य से 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप अनेक पाठ्यक्रम यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर ग्रेजुएट स्टडीज में संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूजीसी द्वारा वित्त पोषित सभी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन जुलाई 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। इसी उद्देश्य से शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के बीच कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-2022 के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत के राज्य व केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा से होंगे विद्यार्थी लाभान्वित -
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन वेदप्रकाश यादव ने बताया कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे और उन्हें अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के लिए अलग-अलग आवेदन नहीं करना पड़ेगा। एक कॉमन परीक्षा के द्वारा विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कॉलेज की बजाए सीधे रूप से विश्वविद्यालय में दाखिला मिल सकेगा। मेरिट सूची भी अलग-अलग ना बनकर एक ही बनेगी, जिससे पूर्ण रूप से पारदर्शिता रहेगी और सभी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का समान अवसर उपलब्ध होगा। दाखिले के लिए 50 फीसदी वेटेज 12वीं के अंकों की मिलेगी। वहीं 50 फीसदी सीयूटी परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें