फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध और वृद्धा की मौत, 76 नए संक्रमित मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को जिले में कोरोना के संक्रमण से दो और मौतें हो गई। मृतकों में एक ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव सेनपाल कोठा निवासी 71 वर्षीय तथा दूसरी केलनियां निवासी 75 वर्षीय वृद्धा है। दोनों का अंतिम संस्कार नियमों के तहत किया गया। वहीं बुधवार को संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों का संख्या 63 हो गई है, जबकि अब तक 3766 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। बता दें के गांव सेनपाल कोठा निवासी 71 वर्षीय वृद्ध की बठिंडा के निजी अस्पताल में मौत हुई है। जबकि कालांवाली निवासी 75 वर्षीय वृद्धा की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हुई है। मृतका फेफड़ों, दिल व हाईपरटेंशन से पीड़ित थी। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में 76 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में सिरसा शहर में 30 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा डबवाली में पांच, ऐलनाबाद में छह, कालांवाली में छह, नाथूसरी चोपटा में एक, माधोसिंघाना में चार, रानियां में 19, चौटाला में पांच मामले सामने आए हैं। सिरसा शहरी क्षेत्र में अग्रसेन कॉलोनी दो, बी ब्लाक तीन, सी ब्लाक चार, गोबिंद नगर तीन, जेसीडी अस्पताल तीन, कंगनपुर रोड दो, एसबीआइ शाखा के पास दो, नोहरिया बाजार तीन, प्रीत नगर दो, रानियां गेट से तीन व शिव नगर तीन संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
कोट
जिले में कोरोना संक्रमण के कारण मौतें होना चिंता का विषय है। वृद्धों व अति गंभीर बीमारी पीड़ितों के लिए कोरोना जानलेवा साबित हो रहा है। बुधवार को दो मौतें हुई है। अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में कोरोना को हल्के में लेना जानलेवा हो सकता है। मुंह पर मास्क लगाएं, हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें