फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 48 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ता ही जा रहा है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में 48 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं तीन संक्रमितों की मौत भी हो गई है। जिले में कोरोना से अबतक 67 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 3914 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को वहीं तीन लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी है। जिले में संक्रमण से मरने वालों में सिरसा की चत्तरगढ़पट्टी निवासी 73 वर्षीय महिला है जो किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। उसे इलाज के लिए डेरे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां वह कोरोना संक्रमित पाई गई। शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दूसरी संक्रमण से मरने वाले 71 वर्षीय व्यक्ति डिंग मंडी निवासी है जो शुगर की बीमारी से पीड़ित था। जिन्हें इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां संक्रमण के कारण शुक्रवार को व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 58 वर्षीय सिरसा के गोशाला मोहल्लावासी व्यक्ति जो शुगर से पीड़ित था। व्यक्ति के परिजनों ने जब जांच करवाई तो वह संक्रमित पाया गया। जिसके इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अग्रोहा के अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उक्त व्यक्ति कोरोना से जंग हार गया और अपनी जान गंवा दी। जिस पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में तीन शवों का दाह संस्कार से करवा दिया।
इन जगहों से मिले संक्रमित
शनिवार को आई रिपोर्ट में 48 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में बरनाला रोड से दो, प्रेम नगर से एक, डी ब्लॉक से दो, गोशाला मोहल्ला से तीन, एडीसी सिरसा, रानिया रोड से दो, अग्रसेन कॉलोनी एक, थेहड़ मोहल्ला एक, सिरसा जेल दो, ऑटो मार्केट से एक, हुडा सेक्टर 20 से एक, कोर्ट कॉलोनी दो, चत्तरगढ़ पट्टी एक, मेला ग्राउंड दो, नोहरिया बाजार एक, शिव चौक दो, डेरा सच्चा सौदा दो और भारत नगर से एक समेत 28 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं डबवाली अर्बन से 7, ऐलनाबाद से 1, कालांवाली से 4, नाथूसरी चोपटा से 6, माधोसिंघाना से 1, चौटाला से 1 शामिल हैं।
विज्ञापन

कोट
जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में 48 लोग संक्रमित मिले हैं, वहीं जिले के तीन लोगों की मौत हुई है। अगर लोग मास्क और सामाजिक दूरी का प्रयोग करेंगे तो कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें