फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऊर्जा मंत्री रणजीत ने लाभार्थियों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र वितरित किए

Mon, 10 Jun 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में सोमवार को महात्मा गांधी बस्ती योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने योजना के तहत लाभार्थियों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र वितरित किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना घर हो, लेकिन गरीब परिवार के लिए मकान बनाने का कार्य बड़ा मुश्किल होता है। प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों की इस चिंता को समझा और महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत पात्र परिवारों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट देने का निर्णय लिया। इस योजना ने गरीब परिवारों में खुशियां भरने का काम किया है। ऊर्जा मंत्री ने उपस्थितजन को नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक पल है कि जब किसी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ ली है। इस मौके पर उपायुक्त आरके सिंह, सीईओ जिला परिषद सुभाष चंद्र, भाजपा नेता सुरेंद्र आर्य, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, प्रदीप रातुसरिया, भूपेश मेहता, सुनील बामनिया, भावना शर्मा, मक्खन सिंह ख्योवाली, नीतिश महेंद्रू आदि उपस्थित रहे।
जिले में 756 परिवारों को योजना के तहत दिए गए पत्र
मंत्री रणजीत ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना गरीब परिवारों के हित के लिए बेहतर योजना है। जिले में 756 परिवारों को इस योजना के तहत प्लॉट कब्जा आवंटन पत्र दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि जो परिवार योजना से वंचित रह गए, उन्हें भी योजना से जोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार जनहितैषी सोच के साथ योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है।
विज्ञापन


हर दिन लगेगा समस्याओं के समाधान के लिए डीसी कार्यालय में शिविर
उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि पात्र परिवारों को प्लॉट पर कब्जा लेने में किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो प्रशासन इसका समाधान करवाएगा। सुनिश्चित किया जाएगा कि पात्र परिवारों को उसकी प्लॉट की पजेशन मिले। प्रदेश सरकार की योजनाओं को धरातल स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। अब हर रोज कार्य दिवस में डीसी कार्यालय परिसर में सुबह 9 से 11 बजे तक आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया जा रहा है। जिस भी व्यक्ति या परिवार की कोई योजना या अन्य समस्या है, वो इन समाधान शिविर में इनका समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें