फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर जोर

विज्ञापन
 पौधरोपण करते हुए विवि स्टाफ के सदस्य
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) सिरसा में सावन माह के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और स्वच्छता जागरूकता को लेकर एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह पौधरोपण और कचरा प्रबंधन अभियान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन में हॉर्टिकल्चर शाखा, पर्यावरण समिति और विभिन्न विभागों के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगभग 3000 पौधे विश्वविद्यालय परिसर में रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि सावन का महीना न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि यह प्रकृति से जुड़ने का भी अवसर प्रदान करता है। आज का पौधा कल का वटवृक्ष बन सकता है, जो आने वाली पीढ़ियों को छाया, ऑक्सीजन और जीवन देगा। विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध है और इसे निरंतर अभियान के रूप में चलाया जाएगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पर्यावरण मामलों के सलाहकार मित्तरसैन गर्ग ने पौधरोपण के साथ-साथ कचरा प्रबंधन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, जब तक हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और कचरा-मुक्त नहीं बनाएंगे तब तक हरियाली टिकाऊ नहीं रह सकती। विश्वविद्यालय परिसर को जीरो वेस्ट कैंपस बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधरोपण में खास बात यह रही कि इसमें छायादार (नीम, पीपल, गुलमोहर), औषधीय (तुलसी, एलोवेरा, अश्वगंधा), और फलदार (आंवला, अमरूद, नींबू) पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है। पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं देखरेख के लिए विभागवार जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की ओर से महिला छात्रावास के सामने पौधे लगाए गए। सबने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हर लगाए गए पौधे को संरक्षित करने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में प्रोफेसर मोहम्मद काशिफ किदवई, डॉ रविंदर ढिल्लों, डॉ. अमित सांगवान, सुरेंद्र नुहियां, राकेश गोदारा , प्रवीण, प्रोफेसर श्याम लाल फुटेला उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें