संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। सीएम विंडो एमिनेंट सदस्यों ने वीरवार को किसान विश्राम गृह में समाधान शिविर का आयोजन किया। सीएम विंडो से संबंधित 27 शिकायतों को सुना और उनका मौके पर समाधान किया।
सीएम विंडों पर आई शिकायतों में नगर पालिका, वन विभाग, क्रीड विभाग, सीडीपीओ विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित रहीं। सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य एडवोकेट प्रकाश वीर जालंधरा ने बताया कि शिविर में आईं सभी शिकायतों के संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे। एमिनेंट सदस्यों ने सभी शिकायतकर्ताओं व विभागीय अधिकारियों का पक्ष सुना और शिकायतों का मौके पर समाधान किया।
विज्ञापन
पिंचू कालड़ा ने बताया कि बहुत से सरकारी विभाग ऐसे हैं जो इन सीएम विंडो में आने वाली शिकायतों को लेकर संजीदा नहीं हैं। विभाग अधिकारियों की लापरवाही का अंजाम आम जनता भुगत रही है। कालड़ा ने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें और आम जन की शिकायतों का निपटारा तुरंत करें। अन्यथा उनकी रिपोर्ट बनाकर सीएम कार्यालय में भेज दी जाएगी।
कालड़ा ने बताया कि इससे पूर्व ड्यूटी में काेताही बरतने वाले कुछ अधिकारियों की रिपोर्ट सीएम कार्यालय में भेजी जा चुकी है। इसलिए सभी अधिकारी सीएम विंडो में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का यह नारा है कि अंतिम पायदान के खड़े व्यक्ति को भी सरकार की सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।