फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गबन मामले के आरोपी जितेंद्र को फिर एक दिन के रिमांड पर लिया

Sat, 06 May 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद एसडीएम कार्यालय में चालक लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन मामले में आरोपी जितेंद्र का चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है। पूछताछ में अभी तक कुछ खास न मिलने के बाद पुलिस ने जितेंद्र को एक दिन की रिमांड पर फिर से लिया है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जितेंद्र और कुलदीप को रिमांड पर लिया गया है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग पाया है। मामले में निजी व्यक्ति सुभाष ही मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जोकि अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है। पुलिस सुभाष के पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापा कार्रवाई कर रही है। वहीं पुलिस ने अब तक तीनों क्लर्कों को काबू किया है। आरोपियों की ओर से दो करोड़ 32 लाख का गबन किया गया था। लेकिन अब तक पुलिस केवल 60 हजार की ही रिकवरी कर पाई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ किए जाने के बाद भी अभी मामले से जुड़े मुख्य आरोपियों संबंधित पुलिस कोई भी सुराग नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें