फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: परशुराम चौक पर फ्रूट भंडार के भवन में लगी आग, जला सामान

Sat, 06 May 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रात के समय आर्य समाज मंदिर रोड पर स्थित दुकान में लगी आग।
विज्ञापन
सिरसा। शहर के परशुराम चौक से आर्य समाज मंदिर रोड पर स्थित एक फ्रूट भंडार की दुकान में बीते शुक्रवार देर रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे दुकान में रखा फ्रूट सहित अन्य सामान जल गया। लोगों ने मामले की सूचना दमकल को दी तो दो घंटे बाद मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आर्य समाज मंदिर रोड पर स्थित वधवा फ्रूट भंडार में रात करीब 11 बजे आग लग गई। आग पहली मंजिल से शुरू हुई और इसके पश्चात छत पर रखे सामान में फैल गई। दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने मामले की सूचना फ्रूट भंडार संचालक व दमकल को दी। करीब 10 मिनट में ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मचारियों ने पहले गाड़ी की छत से खड़े होकर पानी की बौछारें चलाईं और इसके पश्चात अंदर पहुंचकर पानी से आग पर काबू पाया गया।
करीब दो घंटे तक यहां दमकल के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। वहीं दुकान के आसपास भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। बताया जा रहा है दुकानदार कुछ समय पहले दुकान बंद कर घर लौटे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई, जिससे छत पर फ्रूट संबंधित प्लास्टिक की क्रेट व अन्य काफी सामान पड़ा था। जोकि आग के कारण पूरी तरह से नष्ट हो गया। आग के कारण भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें