फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भागसर की गलियों में लटक रहे बिजली के तार, निगम ने साधी चुप्पी

विज्ञापन
रानियां। लटकते तारों को दिखाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
रानियां। गांव भागसर में पिछले तीन वर्षों से गलियों में लटकते बिजली तारों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को भड़क उठा। बिजली निगम की लापरवाही और बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने गांव में रोष प्रदर्शन किया और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन




ग्रामीण निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव बिजली निगम के कार्य सर्कल के तहत आता है, इसके बावजूद अधिकारी उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव की लगभग सभी गलियों से गुजर रही बिजली लाइनें काफी नीचे लटक रही हैं और कई बार टूट चुकी हैं।



गांव के अलग-अलग वार्डों में अनेक बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे जेई, एसडीओ और एसई को करीब पांच–छह बार खंभों और तारों को बदलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों ने हर बार नए टेंडर की बात कहकर उन्हें तीन सालों से इंतजार में ही रखा हुआ है।
विज्ञापन








कुछ दिन पहले ही टूटा था तार



ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक बिजली तार टूटकर गली में गिर गया था। इसकी सूचना देने के बावजूद कर्मचारी तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे और तार को केवल गांठ लगाकर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार टूटते तार किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। गलियों में छोटे बच्चे, पशु और आमजन का रोजाना आवागमन रहता है, ऐसे में हादसा होने पर जिम्मेदारी कौन लेगा, यह सवाल भी ग्रामीणों ने उठाया।



गंभीरता न बरतने का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के अधिकारी न तो अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहे हैं और न ही समस्या समाधान को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही क्षतिग्रस्त खंभों और लटकते तारों को बदला नहीं गया, तो वे उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने मांग की कि किसी अनहोनी से पहले ही बिजली निगम तत्काल कार्रवाई कर इस गंभीर समस्या का समाधान करे।






गांव की सभी बिजली के तार और कुछ खंभे बदले जाने हैं। इसके लिए निगम की ओर से उच्च अधिकारियों अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया जा चुका है। निगम की ओर से पूरा कार्य तैयार किया जा चुका है अभी टेंडर होने बाकी हैं। सोमवार को एसडीओ और एसई से मिलकर कार्य को जल्द शुरू करवाने की कोशिश की जाएगी। - सुखविंदर सिंह, जेई, बिजली निगम, खारियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें