फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 10 दिन से खेतों की बिजली बंद, परेशान किसान ने निगम के खिलाफ जताया रोष

Mon, 21 Apr 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बिजली की सप्लाई न होने पर ओढां क्षेत्र के गांव मिठड़ी में रोष व्यक्त करते किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां। मसीतां, खुईयां मलकाना और देसूजोधा सब स्टेशन से जुड़े एपी फीडरों की आपूर्ति बीते दस दिनों से ठप है। इससे क्षेत्र के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर मिठड़ी गांव के किसानों ने एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया।

किसान हरदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, काला सिंह, सुमनप्रीत सिंह, बादल, हरप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह और बलजीत सिंह ने बताया कि उनके खेत खुईयां मलकाना सब स्टेशन से निकलने वाले एपी फीडर से जुड़े हैं, जो पिछले 10 दिनों से बंद है। इसका असर पन्नीवाला रुलदू, मिठड़ी, किंगरे, टप्पी और मलिकपुरा जैसे गांवों की थ्री-फेज आपूर्ति पर पड़ा है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि जब बिजली निगम से जानकारी ली जाती है तो जवाब मिलता है कि चोरमार बिजलीघर में तकनीकी खराबी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया जाता कि आपूर्ति कब बहाल होगी। बिजाई का कार्य पूरी तरह से ठप है, हरे चारे की फसलें झुलस चुकी हैं और खेतों में पानी की कमी के कारण जानवर मर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नहरों में बंदी चल रही है, इसलिए किसान पूरी तरह से ट्यूबवेल की बिजली पर निर्भर हैं। लेकिन बिजली नहीं मिलने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि जेई जोगिंदर सिंह से संपर्क करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता।

किसान हरदीप सिंह ने बताया कि यह समस्या केवल मिठड़ी गांव की नहीं है, बल्कि मलिकपुरा, टप्पी, किंगरे सहित अन्य गांवों में भी यही स्थिति बनी हुई है।







::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::



जंडवाला से जोड़ी गई लाइन



खुईयां और देसूजोधा सब स्टेशन गांव चोरमार के 220 केवी ग्रिड से जुड़े हुए थे, लेकिन तकनीकी खराबी आने के बाद इन सब स्टेशनों को अस्थायी रूप से डबवाली के 132 केवी ग्रिड से जोड़ दिया गया। इससे वहां ओवरलोड की स्थिति बन गई। इसके चलते तीनों सब स्टेशनों से निकलने वाले सभी एपी फीडरों की थ्री-फेज आपूर्ति बंद कर दी गई। खुईयां सब स्टेशन को रविवार से जंडवाला (33 केवी) से जोड़ दिया गया है, लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, आपूर्ति पंचायत की लिखित सहमति मिलने के बाद ही रात्रि के समय छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन






कोटस ....



चोरमार बिजलीघर में तकनीकी खराबी के चलते यह समस्या आई है। हमने एपी फीडरों को अन्य सब स्टेशनों से जोड़ा, लेकिन ओवरलोड होने के कारण आपूर्ति बंद करनी पड़ी। खुईयां मलकाना को जंडवाला जटान से जोड़ दिया गया है। मिठड़ी की पंचायत यदि लिखित रूप में सहमति देती है तो रात्रि के समय शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

- प्रदीप बाना, एसडीओ डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें