फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विदेश भेजने के नाम पर सात लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ घौना निवासी कालांवाली के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रघुआना ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह विदेश जाना चाहता था।
उसकी मुलाकात गुरप्रीत सिंह उर्फ घौना से हुई, जो विदेश भेजने के लिए वीजे लगवाता है। गुरप्रीत उर्फ घौना ने उसे वर्क परमीट पर विदेश भेजने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की। उसने 7 लाख 30 हजार रुपये पहले देने की बात कही और बाकी राशि टिकट कन्फर्म होने के बाद देना तय हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने 25 अक्तूबर 2022 को एक लाख 50 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से गुरप्रीत उर्फ घौना के बेटे के खाते में डाल दिए। इसके बाद 5 लाख 80 हजार रुपये गुरप्रीत उर्फ घौना को नकद दे दिए। गुरप्रीत ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर गुरप्रीत के हस्ताक्षर करवा लिए और कुछ दिनों के बाद टिकट कन्फर्म होने की बात कही।
विज्ञापन

आरोपी गुरप्रीत उर्फ घौना ने उसे विदेश न विदेश भेजा और न ही उसके रुपये वापस किए। इसके बाद पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने आरोपी के खिलाफ 15 अप्रैल 2025 को पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी विक्रांत भूषण का कहना है कि जांच के दौरान आरोपी गुरप्रीत उर्फ घौना को रविवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें