फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के कारण 400 एंपियर बढ़ा बिजली घर का लोड, एक दिन में 125 ट्रांसफार्मरों के उड़े फेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते चार दिनों से गर्मी बढ़ने के कारण बिजली घरों का लोड भी अब दोगुणा से अधिक हो गया है। इसके कारण शहर के बाजार और कॉलोनियों में लगे ट्रांसफार्मरों के फेस उड़ने शुरू हो चुके है। ओवरलोड होने के कारण 24 घंटे में 125 ट्रांसफार्मरों के फेस उड़े है। शहर के बिजली घरों का अब 700 एंपियर लोड है। जबकि दो माह पहले शहर के बिजली घरों का 300 एंपियर लोड था। लोड अधिक बढ़ने के कारण बार-बार बिजली की बत्ती गुल हो रही है।
विज्ञापन

दिन में 45 डिग्री तापमान पहुंच रहा है। गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही है। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों की परेशानी पढ़ जाती है। गर्मी से बचाने के लिए लोग घर और कार्यालय में एसी और कूलर का सहारा ले रहे है। जिसके कारण बिजली की खपत और लोड बढ़ रहा है। इसके चलते अब ट्रांसफार्मर भी जवाद दे रहे है और फ्यूज उड़ रहा है। सिरसा के बस स्टैंड के समक्ष स्थित 33 केवी बिजली निगम में स्थित बिजली सुविधा केंद्र में अब हर रोज 100 से अधिक शिकायतें पहुंच रही है। जिनमें सबसे अधिक शिकायतें ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने की है।
गर्मी से बचाव के लिए अब लोग एसी का अधिक उपयोग कर रहे है। जिसके कारण अब एक दिन में 15 लाख यूनिट की अधिक खपत हो रही है। एक माह पहले जिले में 50 लाख यूनिट बिजली की खपत होती थी लेकिन अब यह खपत बढ़कर 65 लाख यूनिट हो गई है। लोगों द्वारा कम लोड का कनेक्शन लेकर अधिक लोड चलाया जाता है। जिसके कारण निगम की ओर से लगाया गया बिजली के ट्रांसफार्मर के फ्यूट उड़ रहे है। वीरवार को बिजली सुविधा केंद्र में 100 शिकायतें आई है। इनमें अधिक शिकायतें फ्यूज उड़ने की है। जबकि चार शिकायतें तार टूटने की विभाग के पास पहुंची है।
विज्ञापन

अधिक लोड होने के कारण विभाग की ओर से अब 15 ट्रांसफार्मरों की लोड की क्षमता को बढ़ाया गया है। इन ट्रांसफार्मरों की पहले 100 केवीए की क्षमता थी लेकिन अब क्षमता बढ़ाकर 200 केवीए की कर दी गई है। वहीं विभाग की ओर से शहर में 10 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए है और पांच ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है। ताकि शहर वासियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बिजली के कट अधिक लगने के कारण शहर वासियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में अब सबसे अधिक बिजली की खपत हो रही है। मोल और शोरूम खुलने के कारण बाजार क्षेत्र का लोड भी काफी अधिक बढ़ गया है। बिजली का लोड अधिक होने के कारण हर घंटे में 15 से अधिक बिजली के कट लग रहे है। जिले में अब तीन लाख 60 हजार उपभोक्ता है। बिजली के कट लगने के कारण उपभोक्ताओं को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गर्मी के बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने के मामले अधिक आ रहे है। घरों में एसी और कूलर का अधिक उपयोग होने के कारण ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ा है। जिसके कारण पहले से शिकायतें भी अधिक आ रही है। जिन क्षेत्रों में अधिक परेशानी आ रही है उन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। शिकायतों को निपटाने के लिए कर्मचारी मौके पर भेजे जा रहे है।
विज्ञापन

मोहन लाल, एसडीओ, बिजली निगम, सिटी सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें