फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बिजली कर्मचारियों का आंदोलन तेज 30 को सर्कल स्तर पर करेंगे प्रदर्शन

Sat, 27 Jun 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में बिजली निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी।
विज्ञापन
सिरसा। बरनाला रोड स्थित बिजली बोर्ड प्रांगण में शुक्रवार को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों ने 10 बजे से 2 बजे तक विरोध-प्रदर्शन किया। ऑनलाइन ट्रांसफर नीति, स्टाफ की कमी और अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई। इसके तहत 30 जून को सर्कल स्तर पर प्रदर्शन करेंगे और 2 जुलाई को मंत्री आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता सिटी यूनिट प्रधान सीताराम सोनी और सब-अर्बन यूनिट प्रधान मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से की जबकि संचालन सचिव सतबीर और सुरेश मंगल ने किया। बैठक में राज्य सह-सचिव देवीलाल बिड़ला, राज्य सलाहकार रामशरण और सर्कल सचिव सतिंद्र मोंगा विशेष रूप से मौजूद रहे।
राज्य सह-सचिव देवीलाल बिड़ला ने कहा कि निगम अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते अब आंदोलन को तेज करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित हरियाणा एग्री डिस्कॉम किसानों और कर्मचारियों दोनों के लिए नुकसानदायक है। राज्य सलाहकार रामशरण ने आरोप लगाया कि प्रबंधन की नीतियों से कर्मचारियों पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है जबकि लंबित मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

सर्कल सचिव सतिंद्र मोंगा ने घोषणा की कि ऑनलाइन ट्रांसफर नीति, स्टाफ की कमी और अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने पर 30 जून को सर्कल स्तर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा तथा 2 जुलाई को बिजली मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव किया जाएगा।
सिटी यूनिट प्रधान सीताराम सोनी और सब-अर्बन प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को उनके गृह सर्कल में समायोजित किया जाए और एचकेआरएन कर्मचारियों को शीघ्र जॉब सिक्योरिटी के तहत ऑफर लैटर जारी किए जाए।
कर्मचारियों ने एक स्वर में बिजली क्षेत्र के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में कर्मचारियों ने भाग लेकर आंदोलन को समर्थन दिया और संघर्ष को निर्णायक चरण तक ले जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें