फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 17 May 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
electricity department - फोटो : Bureau
विज्ञापन
बिजली निगमों में हुए गलत तबादलों के खिलाफ  मंगलवार को सिरसा, डिंग और रानियां में कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। प्रदर्शनकारियों ने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सिरसा में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने दूसरे दिन भी स्थानीय सब-यूनिट स्तर पर सिरसा सर्कल कार्यालय परिसर में दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया। सब-यूनिट प्रधान सुरेंद्र मजोकंा व राय साहब की अध्यक्षता में दिए गए इस धरने का संचालन सब यूनिट सचिव राजेश शर्मा व सतेंद्र मोंगा ने संयुक्त रूप से किया।  प्रदर्शन में यूनियन के केंद्रीय कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य विजयपाल जाखड़, सर्कल सचिव राजमंदिर शर्मा, यूनिट प्रधान देवीलाल बिरडा व यूनिट सचिव सुरेश मंगल भी मौजूद रहे। इस प्रदर्शन में उपस्थित कर्मचारियों ने बिजली निगमों में हुए गलत तबादलों के खिलाफ  रोष प्रकट करते हुए निगम प्रशासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की।

जाखड़ ने कहा कि हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम व उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा मनमाने ढंग से कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं, जोकि गलत हैं। कर्मचारियों द्वारा आने वाले ग्रीष्मकालीन बिजली व्यवस्था को चलाने के लिए अपनी रणनीति तैयार की गई होती है। इस समय में तबादलों से नए स्थान पर व्यवस्था को बनाए रखना मुश्किल हो जाता है तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। इसके साथ-साथ अतिभार और कर्मचारियों की कमी के कारण बिना रणनीति के नए स्थान पर बिजली व्यवस्था सुचारु न रहने के कारण जनता  को भी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। अत: यूनियन इस तबादला नीति का कड़ा विरोध करती है तथा निगम प्रशासन से किए गए तबादले तुरंत प्रभाव से रद्द करने की अपील करती है। यदि तबादले रद्द नहीं किए जाते तो यूनियन आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि बीते वर्ष में हुए बिजली आंदोलन के पश्चात परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में यूनियन की सरकार से हुई बातचीत में लिए गए फैसले के अनुसार ठेकेदारी व्यवस्था की समीक्षा भी अभी तक नहीं करवाई गई है तथा न ही विभाग को नुकसान पहुंचाने वालेे ठेकेदारों के जुर्माना वसूल किया गया है। इसी प्रकार परिवहन नीति  के खिलाफ  परिवहन विभाग की यूनियनों से हुए समझौते को सही ढंग से लागू किया गया है। इसी के विरोध स्वरूप हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आगामी 20-21 मई को कैथल में होने वाले प्रतिनिधि सम्मेलन में भी बिजली कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। रोष प्रदर्शन में सतदेव वत्स, सलविंद्र सिंह, सुरजीत, मनोहरलाल, जेपी शर्मा, कुलदीप, कमल, सुभाष, विनोद कुमार, रमेश सैनी, देवेंद्र सिंह अंकुर शर्मा व अन्य कर्मचारी साथी भी उपस्थित रहे।

नई ट्रांसफर पॉलिसी का किया विरोध
डिंग मंडी। हरियाणा सरकार की नई ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन बिजली निगम कार्यालय डिंग रोड पर एचएसईबी वर्क यूनियन के तहत बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बिजली कर्मियों ने बताया कि मांगों के समर्थन में अपना प्रदर्शन शांतिपूर्वक है। इस अवसर ब्लाक यूनिट प्रधान रमेश कुमार ने कहा कि बिजली कर्मियों को नई पॉलिसी के तहत बेवजह तंग किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंनेे कहा कि बिजली निगम कर्मी बिजली उपभोक्ताओं की सेवा के लिए हमेशा तैयार है, ताकि प्रदेश सरकार हर रोज बिजली कर्मियों को तंग करने के नए नए हथकंडे अपना रही है। इस अवसर पर सूरजभान जेई, देसराज, राजेश कथूरिया, राजेश यादव, सुनील एएलएम, महावीर सिंह, कृष्ण, उमेद सहित अनेक बिजली कर्मी उपस्थित थे।

निगम कर्मियों का प्रदर्शन
रानियां। विद्युत निगम वर्क र यूनियन हैड ऑफ  भिवानी की सब यूनिट रानियां के उपमंडल कार्यालय में एक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत लाल सब यूनिट प्रधान ने की जबकि मंच का संचालन अजय चौधरी सचिव ने किया। उप प्रधान मनोज कुमार कंबोज ने बताया कि नई ट्रांसफर पॉलिसी का यूनियन जोरदार विरोध करती है। जगदीश राम, आत्माराम, त्रियुगी प्रसाद, हसबंस लाल सीए, सुखदेव सिंह, रामफ ल, धर्मपाल, श्रीचंद एएलएम, रामप्रताप, कुशाल राम गुरभेज अमरीक सिंह, साहिल, जसंवत सिंह मान, प्रदीप मेहला, जय सिंह, रमेश लाल, गगनदीप, धर्मवीर सिंह, राकेश कुमार, कर्णवीर, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें