संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव कुताबढ़ निवासी बलविंदर सिंह की शराब के अत्यधिक सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इसे इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
बलविंदर सिंह पांच महीने पहले पंजाब में बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर नियुक्त हुआ था। वह इन दिनों छुट्टी पर गांव आया हुआ था। रविवार को मानसिक तनाव के चलते उसने अत्यधिक मात्रा में शराब पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
बलविंदर सिंह का एक बेटा, एक बेटी है। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।