फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: तीन लाख का बिल न भरने पर टीएमसी नेता पूर्व सांसद अशोक तंवर की कोठी का बिजली निगम ने काटा कनेक्शन

Thu, 30 Dec 2021 03:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह अनुपमा जाखड़, संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

बिजली निगम अधिकारियों ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें निगम ने पूर्व सांसद सहित 8 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे। 
विज्ञापन
अशोक तंवर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली का बिल ना भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद अशोक तंवर सहित 8 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इसके अलावा बिजली बिल ना भरने वाले सरकारी विभागों को भी नोटिस भेजे हैं।

विज्ञापन


बिजली निगम अधिकारी बकायेदारों से बिजली बिल वसूलने को लेकर एक्शन मोड़ में आ गए हैं। बिजली निगम टीम बकायेदारों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत बड़े नेताओं व सरकारी विभागों पर भी कार्रवाई की जा रही है। बिजली निगम द्वारा पिछले 16 दिनों से जिले में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें सालभर की रिकवरी की जा रही है। निगम ने इस अभियान के दौरान 16 टीमों को फील्ड में उतारा गया है। टीम द्वारा 46 बकायेदारों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें से सिरसा से सांसद रहे अशोक तंवर के निवास सहित अन्य 8 कनेक्शन काटे गए हैं। 

निगम ने वसूले 6 लाख 58 हजार रुपये

अभियान के दौरान निगम ने 38 कनेक्शनों से 6 लाख 58 हजार रुपये की रिकवरी की है। वहीं 8 कनेक्शन जिन्हें डिफाल्टर घोषित किया गया है। इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं से निगम द्वारा 3 लाख 57 हजार रुपये वसूले जाने हैं। जिसमें से 3 लाख रुपये का बिल पूर्व सांसद अशोक तंवर का बकाया है। अशोक तंवर को बिजली निगम में 4 लाख रुपये के बिल की अदायगी करनी थी। पिछले माह अशोक तंवर ने डेढ़ लाख रुपये अदा कर दिए थे। अब भी 3 लाख रुपये बकाया रह गए हैं।

सिविल जज का भी पिछले दो साल से बिल बकाया 

शहर की कोर्ट का कनेक्शन जो कि सिविल जज के नाम है पिछले 2 साल से बिजली का बिल बकाया पड़ा है। निगम द्वारा कोर्ट से बिजली का बिल भरने के लिए गुजारिश की गई है कि जल्द से जल्द इसे भरा जाए। यदि रिक्वेस्ट के बाद भी बिल नहीं भरा जाता है तो निगम द्वारा 3 नोटिस भेजने का प्रावधान है। सूत्रों के अनुसार कोर्ट को भी बकायेदार घोषित किया गया है। लेकिन न्यायालय होने के कारण किसी प्रकार की कार्रवाई करने में देरी की जा रही है। पिछले दो साल से कोर्ट का बिल बकाया है। वहीं बिजली निगम जल्द ही कोर्ट को बिजली अदायगी का नोटिस जारी करेगी। 

बिजली निगम द्वारा रिकवरी करने के उद्देश्य से सर्च अभियान पिछले 16 दिनों से चलाया जा रहा है। बकायेदारों उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बिजली बिल भरने के लिए रिक्वेस्ट की जा रही है। वहीं सिविल कोर्ट को भी बकाया बिल भरने के लिए रिक्वेस्ट की गई है। अगर इसके बाद भी उपभोक्ताओं द्वारा बिल नहीं भरा जाता है तो नोटिस जारी किए जाएंगे। - राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम। 

 

सर्च अभियान के दौरान पूर्व सांसद अशोक तंवर सहित 8 उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं 37 कनेक्शनों से 3 लाख 58 हजार रुपये की रिकवरी की गई है। - मोहनलाल जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें