फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मांगों के समर्थन में बिजली कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

Thu, 06 Aug 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी।
विज्ञापन
मांगें पूरी में करने पर 11 से 13 अगस्त तक राज्य स्तर हड़ताल की दी चेतावनी
विज्ञापन

फोटो 18
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। बिजली निगम के उपमंडल कार्यालय परिसर में वीरवार को बिजली बोर्ड की सभी कर्मचारी यूनियनों के संयुक्त मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज होगा। 7 और 8 अगस्त को सभी उपमंडल कार्यालयों में क्रमबद्ध विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेशभर में हड़ताल की जाएगी। इस हड़ताल की जिम्मेदारी सरकार और बिजली निगम प्रबंधन की होगी। कर्मचारियों ने सरकार से अपने हितों की रक्षा करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रमुख मांगें और विरोध
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने स्मार्ट मीटरों के संभावित दुष्परिणामों का विरोध किया। उन्होंने एग्री डिस्कॉम बनाने के प्रस्ताव और क्रॉस सब्सिडी समाप्त करने के प्रयासों का भी विरोध जताया। साथ ही, बिजली कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस देने की मांग की गई। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें