फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चेयरमैन ने किया जीवन नगर सब यार्ड का निरीक्षण

Thu, 06 Aug 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसोसिएशन सदस्यों और आढ़तियों को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन

फोटो 29 व 30
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। मार्केट कमेटी रानियां के अध्यक्ष ललित मोहन पोपली ने वीरवार को जीवननगर स्थित सब यार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी आढ़तियों और मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बैठक की।
बैठक में मंडी से जुड़ीं विभिन्न समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अनाज मंडी एसोसिएशन जीवननगर के प्रधान जगतार सिंह झब्बर ने प्रमुख समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सब यार्ड के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क नीची और क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

बरसात में बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से किसानों, आढ़तियों और वाहनों की आवाजाही में भारी परेशानी होती है। एसोसिएशन सदस्यों ने जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, साफ-सफाई और पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की।
विज्ञापन


अन्य मांगें और आश्वासन
जगतार सिंह झब्बर ने मंडी परिसर में तारकोल से बने फड़ों पर इंटरलॉक टाइलें लगाने की मांग रखी। इससे गेहूं और धान की खरीद के दौरान फसल में बजरी या अन्य कण नहीं मिलेंगे और खरीद प्रक्रिया सुचारु होगी। अध्यक्ष ललित मोहन पोपली ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर उनका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मंडी के विकास से जुड़े प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें