फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निजी बिजली लाइसेंस के विरोध में हरियाणा के बिजली कर्मचारियों का आंदोलन एलान

Tue, 15 Sep 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने निजी बिजली वितरण लाइसेंस देने की प्रक्रिया का विरोध किया है। मोर्चा ने आंदोलन की चेतावनी दी है। पदाधिकारियों ने कहा कि लाइसेंस मिलने पर प्रदेशभर के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

मोर्चा ने विद्युत नियामक आयोग की विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट रद्द करने की मांग की है। प्रवक्ता रविंद्र घनघस, एसडीओ विकास ठकराल, वीरेंद्र मलिक और राजेश मदेरणा ने यह जानकारी दी। एक निजी कंपनी गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण लाइसेंस मांग रही है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि निजी कंपनी केवल बड़े औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को चुनेगी। इससे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के राजस्व पर असर पड़ेगा। मोर्चा ने लाइसेंस नियमों में न्यूनतम तीन राजस्व जिलों की शर्त का हवाला दिया। प्रस्तावित क्षेत्र में केवल दो जिले शामिल हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के हितों की चिंता
पदाधिकारियों ने कंपनी की पूंजी, सॉल्वेंसी प्रमाणपत्र, तकनीकी लाइसेंस और प्रस्तावित निवेश पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि गुरुग्राम और नूंह में यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन के लिए बड़ी राशि चाहिए। जबकि कंपनी की पांच साल की निवेश योजना काफी कम है, यह ''चेरी पिकिंग'' है। देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह लड़ाई आम उपभोक्ताओं के हितों से जुड़ी है। मोर्चा जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें