फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत, 20 फीट ऊंचे पोल से गिरा

Sat, 30 May 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में हंगामा करते मृतक विनोद के परिजन व रिश्तेदार।
विज्ञापन
मौत के बाद परिजनों ने नागरिक अस्पताल में किया हंगामा, निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन


बिजली निगम ने दिए घटना की जांच के आदेश, बंद लाइन में करंट आने की होगी पड़ताल

परिजनों ने पत्नी को नौकरी देने की उठाई मांग, अनुशंसा करेगा बिजली निगम

फोटो


संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। गांव बाजेकां से बेगू रोड स्थित ढाणी साधु सिंह में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति ठीक करते समय एएलएम (असिस्टेंट लाइनमैन) विनोद की करंट लगने से मौत हो गई। शनिवार को विनोद के परिजनों ने नागरिक अस्पताल में अपनी मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद बिजली निगम एसडीओ विकास ठकराल मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की जांच कराने का आश्वासन दिया। विनोद हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत बिजली निगम में पिछले 10 साल से एएलएम के पद पर कार्यरत था।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को गांव बेगू व आसपास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। इसके बाद शाम करीब सात बजे लाइनमैन इंद्राज व सहायक लाइनमैन विनोद निवासी गांव बाजेकां बिजली आपूर्ति ठीक करने के लिए ढाणी साधु सिंह पहुंचे। लाइनमैन इंद्राज ने परमिट लेकर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करा दी।
विज्ञापन

इसके बाद खराब हुई लाइन को ठीक करने के लिए विनोद 20 फीट ऊंचे पोल पर चढ़ गया। पोल पर 11 हजार वोल्टेज की लाइन थी। लाइन ठीक करते समय अचानक विनोद को जोरदार करंट लगा। हैरानी इस बात की है आपूर्ति पहले ही बंद कराई जा चुकी थी। करंट लगते ही विनोद पोल से गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट लगी।
लाइनमैन इंद्राज व मौके पर मौजूद ग्रामीण विनोद को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले आए। विनोद की हालत नाजुक होते देखकर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद विनोद को नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना घर पहुंची तो परिवार में मातम पसर गया।

निगम अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
शनिवार को एएलएम विनोद के परिवार वाले व रिश्तेदार नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। परिवार वाले निगम अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए और हंगामा शुरू कर दिए। कुछ देर बाद बिजली निगम एसडीओ विकास ठकराल नागरिक अस्पताल पहुंचे। परिजनों व रिश्तेदारों ने एसडीओ से मांग की कि घटना की जांच कराई जाए और विनोद की पत्नी को एचकेआरएन के तहत बिजली निगम में नौकरी दी जाए।


जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगामी कार्रवाई
एसडीओ विकास ठकराल ने परिजनों को आश्वासन दिया दिया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद पता चलेगा कि बंद पड़ी लाइन में करंट कैसे आया। जांच में जो बात सामने आएगी उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली निगम पीड़ित परिवार की हर प्रकार से सहायता करेगा। विनोद की पत्नी पूजा को नौकरी दिए जाने की अनुशंसा निगम की ओर से की जाएगी।

35 साल पहले हो चुकी है पिता की मौत
विनोद के चचेरे भाई नरेश कुमार ने बताया कि विनोद के पिता सूरजभान की करीब 35 साल पहले मौत हो चुकी है। वह 10 साल पहले एचकेआरएन के तहत बिजली निगम में एएलएम भर्ती हुआ था। विनोद के दो बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद अब घर में कमाने वाला दूसरा कोई नहीं है। इसलिए विनोद की पत्नी पूजा को एचकेआरएन के तहत नौकरी दी जाए ताकि वह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सके।

कोट्स
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

-आईपीएस शिवम, थाना प्रभारी, सदर सिरसा।


कोट्स
घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि बंद लाइन में करंट कैसे आया। पीड़ित परिवार को निगम की ओर से हर संभव सहायता मिलेगी। विनोद की पत्नी पूजा को एचकेआरएन के तहत नौकरी दिए जाने की अनुशंसा भी निगम की ओर से की जाएगी।
-विकास ठकराल, एसडीएम बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें