फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निर्माणाधीन मकान से बिजली के नए तार चोरी

Wed, 11 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 14 स्थित मकान में हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने अब निर्माणाधीन मकानों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वार्ड नंबर 14 में एक निर्माणाधीन मकान से बिजली के नए तार चोरी हो गए।
यह घटना संतोषी माता मंदिर वाली गली, गंगा कोठी के नजदीक हुई। वाल्मीकि चौक रेलवे डिकी रोड निवासी अशोक सेठी अपना नया मकान बनवा रहे हैं। उनके मकान में डाउन सीलिंग का काम चल रहा था।
विज्ञापन

11 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे अशोक सेठी अपने मकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि गेट और ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि हाल ही में डाले गए बिजली के नए तार गायब थे। अज्ञात चोर 10 नवंबर की रात को तार निकालकर ले गए थे।
विज्ञापन

घटना के बाद अशोक सेठी ने शहर थाना डबवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी रामसरूप ने इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें