दीपावली पर बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए कालांवाली के बिजलीघर में होगा मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। दिवाली त्योहार के मद्देनजर शहरवासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति देने की तैयारी है। बिजली निगम सोमवार को डबवाली रोड स्थित 33 केवी बिजलीघर में मरम्मत कार्य करेगा। इस कार्य के कारण विभिन्न फीडरों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रहेगी।
बिजली निगम के एसडीओ विक्रमजीत सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना उद्देश्य है। इसके लिए बिजलीघर में आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा।
सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह कार्य शहर की बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए जरूरी है। निगम ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है।
ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
इस मरम्मत कार्य से कालांवाली शहर के कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। इनमें अनाज मंडी, थाना रोड और देसू रोड शामिल हैं। डॉक्टर मार्केट और मॉडल टाउन में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले अन्य क्षेत्रों में भी प्रभाव पड़ेगा।