कालांवाी।आग लगने से जलकर राख हुई स्कूटी
कालांवाली। वाटर वर्क्स के पास स्थित हाउसिंग सोसायटी, मास्टर कॉलोनी में रविवार सुबह एक प्लॉट में खडी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग ने स्कूटी के पास पड़े सोफा सेट को भी चपेट में ले लिया। इससे दोनों पूरी तरह से जल कर राख हो गए। आग पर समय पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
प्लॉट के मालिक गुरप्रीत सिंह गोगी ने बताया कि उसका मकान के साथ ही प्लॉट में वह स्कूटी, कार खड़ी करता है और अन्य सामान भी रखा हुआ है। उसने बताया कि रविवार सुबह प्लॉट में खडी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धार कर लिया। उसने बताया कि आग लगने से स्कूटी में रखी बैटरियां आदि जलकर राख हो गईं।
आसपास के लोगों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो प्लॉट में खड़ी कार को भी नुकसान हो सकता था। उसने बताया कि स्कूटी को चार्ज आदि भी नहीं किया जा रहा था, खड़ी स्कूटी में आग लग गई जोकि चिंता का विषय है। इस हादसे में उसे हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है।