नगर पालिका रानियां के उपप्रधान के आकस्मिक निधन हो जाने के बाद खाली हुए उप प्रधान पद के लिए शुक्रवार को होने वाला मतदान में चुनाव अधिकारी के न पहुंचने के कारण उसे रद्द कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अगली तिथि निर्धारित करने के बाद ही चुनाव करवाया जाएगा।
बता दें तीन नवंबर 2020 को पूर्व उपप्रधान गोविंद पोपली का आकस्मिक निधन हो जाने के उपरांत यह सीट खाली हो गई जिसके लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को चुनाव करवाने के लिए उपमंडल अधिकारी ऐलनाबाद को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया। प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार नगरपालिका के सभी पार्षद नगर पालिका परिसर में चुनाव के लिए इक्ट्ठे हो गए, लेकिन सचिव के माध्यम से सूचित किया गया कि प्राधिकृत अधिकारी उपमंडल अधिकारी दिलबाग सिंह स्वास्थ्य खराब होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में नहीं पहुंच सकते। इसके कारण चुनाव रद्द करना पड़ा।
नगर पालिका सचिव आशीष स्वामी ने बताया कि इसके लिए दोबारा तिथि निर्धारित करके बैठक बुलाई जाएगी, जिसके बाद ही अगली प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। वैसे नगरपालिका के पार्षद हाउस का कार्यकाल 22 मई को समाप्त हो रहा है जिसके महज ढाई महीने ही शेष रहते हैं।
बैठक के दौरान नगरपालिका प्रधान सीता रानी, पार्षद राजेश कुमार दखन, दीपक गाबा, सलवंत सिंह, चरणजीत कौर, गुरविंद्र सिंह, जगजीत कौर, बूटा सिंह, मुख्त्यार सिंह, गुरमेल सिंह, अमरीक सिंह चीमा मौजूद रहे।