फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट फर्म एमएसपी से अधिक भाव पर खरीद रही सरसों

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की मंडियों में सरसों की प्राइवेट खरीद शुरू हो गई है, जबकि सरकारी खरीद का मार्केट कमेटी कार्यालय में मुख्यालय से शेड्यूल नहीं पहुंचा है। प्राइवेट फर्में किसानों को सरसों का एमएसपी से अधिक भाव दे रही हैं, इसलिए किसान प्राइवेट एजेंसियों को सरसों बेचने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक जिले की चार मंडियों में किसानों ने 808 क्विंटल सरसों बेच दी है, जिसमें सिरसा मंडी में सबसे ज्यादा 454 क्विंटल सरसों बेची गई है, जबकि कालांवाली मंडी में 209, डबवाली में 55 व ऐलनाबाद मंडी में 18 क्विंटल सरसों को बेची गई है। मार्केट में किसानों को सरसों का भाव 5400 रुपये प्रति क्विंटल मिला है।
सिरसा मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया ने बताया कि इस बार मार्केट रेट एमएसपी से ज्यादा है, इसलिए किसान प्राइवेट एजेंसियों को सरसों बेच रहे हैं। सरकारी खरीद का शेड्यूल अभी तक नहीं आया है। हालांकि सिरसा, डबवाली, कालांवाली, ऐलनाबाद, ओढां, चौटाला, डिंग, रिसालिया खेड़ा व खारियां मंडी में सरकारी खरीद केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें