डबवाली। गांव चौटाला में एक 60 वर्षीय महिला ने मानसिक परेशानी के चलते सुसाइड कर ली। मृतक की पहचान गीता पत्नी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी।
जानकारी के अनुसार गांव चौटाला में रविदास मंदिर के पास रहने वाले टेलर राजेंद्र कुमार वीरवार दोपहर ढाई बजे अपनी दुकान से घर लौटा था। कमरे में जाते ही उसने अपनी पत्नी गीता का फंदे पर लटका शव देखा। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। राजेंद्र कुमार ने बताया कि गीता पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज भी जारी था, वीरवार को मानसिक तनाव के चलते उसने चुनरी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।
चौटाला चौकी प्रभारी सतपाल ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के पति राजेंद्र कुमार के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।