सिरसा। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पांचवीं कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकतें करने के मामले में 83 वर्षीय बुजुर्ग बाबू लाल को दोषी करार दिया है। सजा का फैसला 14 अक्तूबर को सुनाया जाएगा।
मई 2022 में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी, जहां बाबू लाल ने उसे जबरन चारपाई पर बैठाकर अश्लील हरकतें कीं और धमकी दी। घटना के दौरान उसका भाई दुकान पर आ गया, जिससे आरोपी भाग गया। पीड़िता ने अपने परिवार को घटना बताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। सोमवार को हुई सुनवाई में न्यायाधीश डॉ. नरेश कुमार सिंघल ने आरोपी को दोषी ठहराया। संवाद