फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिक्षक प्रशिक्षण से प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की कवायद

Sun, 14 Dec 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्राथमिक शिक्षा के स्तर को मजबूत करने की दिशा में सोमवार और मंगलवार को शिक्षक प्रशिक्षण और मूल्यांकन कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। यह प्रशिक्षण पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों के लिए है जिसमें शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार और बच्चों के स्तर के अनुसार मूल्यांकन करने के तरीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


पहले दिन हिंदी लिटरेसी की कार्यशाला होगी, जबकि अगले दिन गणित विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक एबीआरसी और बीआरपी को चार क्लस्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि सभी शिक्षकों तक प्रशिक्षण की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंच सके। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कक्षा में पढ़ाने के दौरान बच्चों की बुनियादी समझ विकसित करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न आए।

शिक्षा विभाग का दावा है कि जिला इस बार लिटरेसी और न्यूमेरसी मूल्यांकन के लिए पूरी तरह तैयार है। कुल 523 स्कूलों में यह प्रक्रिया लागू होगी जिसमें लगभग 700 शिक्षक शामिल होंगे। सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण के माध्यम से मूल्यांकन प्रक्रिया, प्रश्नपत्र पैटर्न और बच्चों के स्तर के अनुसार आकलन के तरीके समझाए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला स्तर के अधिकारियों ने सभी स्कूलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। एबीआरसी और बीआरपी यह सुनिश्चित करेंगे कि ओरिएंटेशन में सभी शिक्षक उपस्थित रहें और प्रशिक्षण गंभीरता से लें। इस प्रक्रिया से न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन होगा, बल्कि शिक्षकों को अपनी शिक्षण विधियों में सुधार करने का अवसर भी मिलेगा।

हिंदी लिटरेसी की परीक्षा 22 और गणित की 23 को

22 दिसंबर को हिंदी लिटरेसी और 23 दिसंबर को गणित का टेस्ट आयोजित होगा। यह मूल्यांकन पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा। पहली कक्षा के बच्चों का टेस्ट उनके कक्षा अध्यापक लेंगे क्योंकि वे बच्चों की क्षमता और मनोस्थिति को बेहतर समझते हैं। दूसरी और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अलग शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। टेस्ट का समय सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि बच्चों को बिना किसी दबाव के उत्तर देने का पर्याप्त समय मिल सके।











इस तरह के नियमित मूल्यांकन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा और बच्चे भाषा व गणित की बुनियादी दक्षताओं में मजबूत बनेंगे। सोमवार व मंगलवार को पीजीटी व टीजीटी के शिक्षकों का ओरिएंटेशन होगी जिसमें करीब 700 शिक्षक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


- डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें