फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे से सिरसा को चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास : सुनीता दुग्गल

Tue, 20 Jun 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पत्रकारों को संबो​धित करतीं सांसद सुनीता दुग्गल। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों को पारदर्शी तौर से मिल रहा है। सिरसा को लेकर वे हमेशा तत्पर रहती हैं। आगामी मानसून सत्र में भी वे सिरसा के विकास कार्यों को केंद्र में रखेंगी।

सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि रेलवे के विकास के बारे में पहले किसी ने सोचा भी नहीं था, आज सिरसा रेलवे के मामले में अग्रणी बना है। इसी कड़ी में सिरसा रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन के तौर पर चिन्हित किया गया है, जोकि हमारे लिए सौभाग्य की बात है। योजना के तहत रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जाएगा, जिसका कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि सिरसा को चंडीगढ़ से रेलवे के माध्यम से जोड़ा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम घोषणा कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके, इसके लिए वे स्वयं मुख्यमंत्री से बात करेंगी। इसी कड़ी में सिरसा के मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरु होगा, इससे सिरसा व आसपास क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा होगा। उन्होंने कहा कि गांव आसाखेड़ा, तेजाखेड़ा व चौटाला गांव में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाए जा रहे हैं। इससे जहां किसानों को लाभ होगा, वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे पर ओवरब्रिज बनने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। सिरसा क्षेत्र कृषि आधारित क्षेत्र है, इसलिए उनका प्रयास है कि फूड प्रोसेसिंग पार्क की तरह ही कृषि से संबंधित इंडस्ट्रीज आए, जिससे यहां के किसानों व युवाओं को लाभ मिले।
विज्ञापन


कार्यकर्ता के कॉमेंट पर बोलीं- आप लोगों को इस बात की तसल्ली होगी कि आपकी सांसद शराब पीकर नहीं सोएगी
सिरसा। पूर्व सांसद द्वारा शराब पीकर सोने जाने के कॉमेंट का सांसद सुनीता सुनीता की ओर से जवाब देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि महिला होने के नाते आप लोगों को इस बात की तसल्ली होगी कि हमारी सांसद शराब पीकर नहीं सोएगी। बता दें कि सिरसा में अमित शाह की रैली के बाद सांसद सुनीता दुग्गल वर्करों को धन्यवाद करने के लिए ऑनलाइन बात कर रही थीं। इस दौरान एक भाजपा वर्कर ने कहा कि पूर्व सांसद तो रात को शराब पीकर सो जाते थे। सांसद ने कहा कि एक महिला होने के नाते आपको इस बात का फायदा मिल रहा है कि सुनीता बहन दारू पीकर नहीं सोएगी। यह उनका व्यक्तिगत मामला हो सकता है, लेकिन इतना जरूर है कि आप जिस पोजिशन पर हैं, जिस जनता ने आप पर विश्वास व्यक्त किया, उनके विश्वास को भंग नहीं करना चाहिए। दुग्गल ने कहा कि विधायक, जिला परिषद के चेयरमैन, सरपंच भाइयों को भी सोचना चाहिए कि जनता ने जिस कुर्सी पर हमें बैठाया है, उसके साथ न्याय कीजिए। कुर्सी किसी की नहीं होती, केवल आपकी मेहनत और परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। एक जबरदस्त प्रतियोगिताएं की भावना बाकी विपक्षी विधायकों के बीच आ गई है कि अगर तुम लोग इनके बराबर काम नहीं करोगे तभी जनता देखेगी। नहीं तो जनता सब समझती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें