सिरसा। हरियाणा के साथ लगती राजस्थान विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। राजनीतिक जानकार इसे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की फरलो से जोड़कर देख रहे हैं। इन विधानसभा क्षेत्र में डेरा प्रमुख राम रहीम का प्रभाव देखने को मिलता है। डेरा सच्चा सौदा के जहां इन क्षेत्रों में डेरे है, वहीं अनुयायियों की संख्या भी ज्यादा है। आंकड़ों पर गौर करें तो राजस्थान की 20 विधानसभा सीटों पर डेरा प्रमुख की फरलो का असर देखने को मिला है। इनमें मुख्य रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरु, झुंझुनूं, तारानगर, सीकर व झालावाड आते हैं।
हनुमानगढ़ की सभी पांच विधानसभा सीटें और श्रीगंगानगर की चार सीटें भाजपा के खाते में गई है। हनुमानगढ़ और गंगानगर क्षेत्र को डेरे सच्चा सौदा का गढ़ माना जाता है। इस कारण पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि डेरा प्रमुख की फरलो का असर इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा होगा। कुछ ऐसा ही नजारा चूरु की विधानसभा सीटों पर देखने को मिला है, यहां पर भाजपा ने चार सीटें जीती हैं। इसके अलावा झालावाड में भी भाजपा की जीत हुई है।
आंकड़ा
हनुमानगढ़ : भाजपा
सांगरिया : भाजपा
पिलिबंगा (अजा) : भाजपा
नोहर : भाजपा
भादरा : भाजपा
गंगानगर : भाजपा
सादुलशहर :भाजपा
सूरतगढ़ : भाजपा
रायसिंहनगर (अजा) : कांग्रेस
अनूपगढ़ (अजा) : भाजपा
चूरु : भाजपा
सादुलपुर : बसपा
तारानगर : भाजपा
सरदार शहर : कांग्रेस
रतनगढ़ : भाजपा
सुजानगढ़ (अजा) : भाजपा
झुंझुनू : कांग्रेस
पिलानी (अजा) : भाजपा
सूरजगढ़ : भाजपा
मण्डावा : भाजपा
नवलगढ़ : भाजपा
उदयपुरवाटी : भाजपा
खेतड़ी : बसपा
सीकर : भाजपा
फतेहपुर : निर्दलीय
लक्ष्मणगढ़ : कांग्रेस
धोद : भाजपा
दांता रामगढ़ : कांग्रेस
खंडेला : भाजपा
नीमकाथाना : भाजपा
श्री माधोपुर : कांग्रेस
झालावाड : भाजपा