फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा : राजकीय नेशनल कॉलेज में शुरू होंगे वेल्यू एड कोर्स, आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए दो नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके लिए सूचना जारी हो गई है। विद्यार्थियों को 30 और 60 घंटे के दो कोर्स करवाने के बाद प्रमाण पत्र भी सौंपे जाएंगे।
कॉलेज में करीब 5000 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। अपने कोर्स के साथ-साथ अन्य शॉर्ट टर्म कोर्स भी विद्यार्थी अब कर सकते हैं। इसके लिए दो कोर्स शुरू किए गए हैं। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने दाखिला सूचना जारी कर दी है। सूचना में विद्यार्थियों को कहा गया है कि वे 21 अप्रैल तक ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय नेशनल कॉलेज में कंप्यूटर नेटवर्किंग कोर्स और एडवरटाईिजंग एंड मार्केटिंग कोर्स चल रहे हैं। इनमें दाखिला के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कोर्स की कक्षाएं 22 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। कक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से चलेंगी। दोनों कोर्स में 80-80 सीटें उपलब्ध हैं। कॉलेज कैंपस में पढ़ने वाला कोई भी विद्यार्थी इन कोर्स में दाखिला ले सकता है। एक कोर्स कॉमर्स विभाग, जबकि दूसरा कोर्स कंप्यूटर साइंस विभाग संचालित करेगा। एडवरटाईिजंग एंड मार्केटिंग कोर्स 30 घंटों का होगा, जबकि नेटवर्किंग का कोर्स 60 घंटे का।
विज्ञापन



कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए दो कोर्स चल रहे हैं। वेल्यू एडिड कोर्स हैं, इससे विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई के साथ-साथ कर सकते हैं और दाखिला इसमें नि:शुल्क रहेगा। ये कोर्स विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। -डॉ. संदीप गोयल, प्रिंसिपल, राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें