पूतला फूंक रोष प्रर्दशन करते विद्यार्थी।
- फोटो : Sirsa
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चौधरी देवीलाल विश्व विद्यालय के गेट पर मर्सी चांस के तारीख ना बढ़ाने को लेकर वीसी विजय कायत का पुतला फूंका। विद्यार्थियों द्वारा विद्यार्थियों द्वारा सीडीएलयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
एबीवीपी के जिला संयोजक रोहित कुमार ने बताया कि सीडीएलयू प्रशासन विद्यार्थियों के करियर के साथ खिलवाड़ कर रहा है। विद्यार्थी मर्सी चांस के फॉर्म भरने के बाद भी जमा नहीं करवा सके। उनको विश्वविद्यालय के वीसी द्वारा मौका नहीं दिया गया। विद्यार्थी द्वारा मर्सी चांस की तिथि को आगे बढ़ाने के लिए बीती 20 अक्तूबर को ज्ञापन भी सौंपा गया था लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मर्सी चांस के लगभग 250 छात्र ऐसे हैं जो करीब 8 हजार रुपये की फीस जमा करवा चुके हैं लेकिन उनके फार्म जमा नहीं किया जा रहे हैं।
पीजी के विद्यार्थियों ने बताया कि मर्सी चांस के फार्म जमा करवाने के लिए पोर्टल पर 30 सितंबर दी गई थी लेकिन साथ ही यूजी के विद्यार्थियों के लिए फार्म भरने के लिए 15 अक्तूबर दी गई थी। पीजी विद्यार्थियों ने 15 अक्तूबर मर्सी चांस की तिथि अंतिम समझकर फार्म जमा नहीं करवाए। जिसके बाद अब उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थियों ने बताया कि इसके लिए मर्सी फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ाया जाए। इस मौके पर जिला संयोजक रोहित कुमार व सुमित मेहता (प्रांत विश्वविद्यालय प्रमुख हरियाणा) और यूनिवर्सिटी इकाई उपाध्यक्ष हर्ष यादव, सुरेंदर, सोनू, राजवीर, शुभम, सुनील, बलराम, रवि, प्रेमचंद, रितिक, कन्हैया, पंकज, संदीप, कुलदीप व संजय मौजूद थे।