फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने मांगा प्राइवेट स्कूलों से फीस का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर जिले में चल रहे प्राइवेट स्कूलों द्वारा बच्चों से ली जा रही फीस का ब्योरा मांगा है। जिला सिरसा में चल रहे 277 प्राइवेट स्कूलों को शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं ताकि पता चल सके कि स्कूल बच्चों से कितनी फीस ले रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों का कक्षा अनुसार फीस रिकॉर्ड का डाटा मांगा है। शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 9439 निजी विद्यालयों द्वारा छात्रों से ली जाने वाली फीस का विवरण एमआईएस पोर्टल पर फीस विवरण के लिए खोले गये लिंक पर पांच नवंबर शाम 5 बजे तक अपलोड करने के बारे दिशा- निर्देश दिए हैं। जिसमें से अभी तक 3147 स्कूलों ने ही डाटा अपडेट किया है। जबकि सिरसा के अभी किसी भी स्कूल ने पोर्टल पर फीस वितरण पर डाटा अपलोड नहीं किया।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देश अनुसार सातों खंडों को पत्र भेजकर सूचित कर दिया है। बीईओ द्वारा भी स्थायी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को एमआईएस के पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आत्म प्रकाश, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें