फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नकली पुस्तकें बेचने की सूचना पर शिक्षा विभाग की टीम ने बुक सेंटरों पर मारा छापा

विज्ञापन
शहर में बुक डिपो पर पुस्तकों की जांच करते जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व टीम सदस्य।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही स्कूलों में भी दाखिला शुरू हो गए हैं। इसी के साथ ही पुस्तकों का भी व्यापार तेजी पर है। विभाग के आदेश हैं केवल एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की जाएं, लेकिन निजी प्रकाशकों की पुस्तकें भी बाजार हैं। इतना ही नहीं, इस बार नकली पुस्तकों बेचने सूचना भी आ रही हैं। इसलिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने शहर में छापा मार कार्रवाई शुरू की। जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने बाजारों में पुस्तकों की दुकानों पर छापा कार्रवाई की। इससे पुस्तक विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही। सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी एक्शन मोड़ पर आ गए। जिला शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा ने अपनी टीम के साथ फील्ड में उतरकर जांच शुरू की। टीम ने शहर के सुभाष चौक के पास स्थित गुरु नानक बुक डिपो, सूरतगढि़या चौक स्थित विजय बुक डिपो, गोल डिग्गी चौक स्थित जिंदल बुक डिपो व एक अन्य गोपाल बुक डिपो पर जांच की। बताया जा रहा है कि इस दौरान निजी प्रकाशकों की पुस्तकें टीम को मिली है। टीम अधिकारियों ने जहां एक ओर एनसीईआरटी और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की पुस्तकों के सैंपल लिए हैं, वहीं दूसरी ओर निजी प्रकाशकों की पुस्तकें भी ली हैं। अधिकारियों ने बताया कि निजी प्रकाशकों की पुस्तकें के रेट काफी ऊंचे थे। दुकानदारों ने किसी निजी स्कूल से विशेष अनुबंध होने से इंकार किया है। अब उक्त सैंपल को भिवानी बोर्ड और एससीईआरटी भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। टीम में जिला शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश के अलावा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटाराम, दाखिला नोडल अधिकारी अमित मनहर व अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


शिकायत पर उपायुक्त के निर्देशों पर हुई कार्रवाई
कुछ दिनों पहले रानियां के अभिभावकों ने उपायुक्त पार्थ गुप्ता को शिकायत दर्ज करवाई थी। अभिभावकों ने बताया कि रानियां में कुछ निजी स्कूल प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें लगा रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसपर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को बुक डिपो पर कार्रवाई की।

पांच लोगों की टीम बुक डिपो पर रखेगी नजर
जिला शिक्षा विभाग ने जांच के लिए पांच लोगों की टीम गठित की है। इसमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, नोडल अधिकारी, डाइट इंचार्ज व अन्य निरंतर फील्ड में रहेंगे। इस दौरान टीम बुक डिपो व निजी स्कूलों पर नजर रखेगी। समय-समय पर टीम द्वारा छापेमारी कर पुस्तकों की जांच की जाएगी। विभाग द्वारा खंड स्तर पर भी टीमों का गठन किया गया है। इसमें दो प्रधानाचार्यों का होना अनिवार्य है। खंड स्तरीय टीम अपने स्तर पर खंड के सभी स्कूलों व बुकों पर नजर रखेगी। कोई प्राइवेट पब्लिशर्स की बुक निजी स्कूलों में लगाता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर के चार बुक डिपो पर छापेमारी की गई है। जिसमें से तीन बुक डिपो के सैंपल लिए गए हैं। बुक डिपो पर से कुछ किताबें प्राइवेट बुक पब्लिशर्स की मिली है। एनसीआरटी पुस्तकों के सैंपल कर जांच के लिए भेजा है। किसी में कमी पाई गई तो उन बुक संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। - आत्मप्रकाश मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें