संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दसवीं और बारहवीं कक्षा में जिले के जिन विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, उन विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा बुधवार से आयोजित की जाएगी। इसके लिए शहर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5,000 से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
जिले में कंपार्टमेंट की बोर्ड परीक्षाएं तीन से 11 जुलाई तक जारी रहेंगी। तीन जुलाई को बारहवीं कक्षा और चार जुलाई को दसवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। विभाग ने परीक्षा तिथि जारी कर दी है। यह परीक्षा शहर में डबवाली रोड स्थित आरएसडी स्कूल, आर्य बॉयज स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मेला ग्राउंड में होगी।
-
प्रवेशपत्र पर चस्पा फोटो करवाना होगा सत्यापित
शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र पर एक रंगीन फोटो चिपकाना होगा। फोटो को संबंधित स्कूल से सत्यापित भी करवाना होगा। असत्यापित प्रवेशपत्र को मान्यता नहीं दी जाएगी, ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे।
-
कक्षावार परीक्षाओं की तिथि
बारहवीं
3 जुलाई, सुबह की पाली
संस्कृत, उर्दू, बायोटेक्नोलॉजी, रसायनविज्ञान, अकाउंटेंसी, पब्लिक एड, हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव, अंग्रेजी स्पेशल, फिजिक्स, अर्थशास्त्र
- 3 जुलाई, शाम की शिफ्ट 2 से 5
राजनीतिविज्ञान, पंजाबी, संस्कृत, भूगोल, अंग्रेजी कोर, अंग्रेजी इलेक्टिव, गणित, समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, उद्यमिता, इतिहास, जीवविज्ञान व अन्य।
-
दसवीं
- 4 जुलाई : अंग्रेजी
- 5 जुलाई : हिंदी
- 6 जुलाई : गणित
- 8 जुलाई : सामाजिक विज्ञान
- 9 जुलाई : विज्ञान
- 10 जुलाई : संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, ड्राइंग, कृषि, कंप्यूटर साइंस, गृहविज्ञान, संगीत, नृत्य व अन्य
- 11 जुलाई : आईटी, संस्कृत व्याकरण व अन्य
वर्जन
शहर में आज दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट की बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से सचल दस्तों का भी गठन किया गया है। विभाग का प्रयास रहेगा कि नकलरहित परीक्षा करवाई जाए। - ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।