फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को शिक्षित करना देश के लिए जरूरी : दलबीर

विज्ञापन
नाथुसरी कलां में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।
विज्ञापन
चोपटा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां में महिला एवं बाल विकास, इको क्लब, एवं बालिका मंच के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। इको क्लब प्रभारी दलबीर सिंह ने कहा कि लड़कियों को शिक्षित करना सिर्फ एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विकास के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा जगतपाल कासनियां रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्कल सुपरवाइजर अनु घोटड़ ने की। सरपंच रीटा कासनियां ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की घटती संख्या को रोकना और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है।
खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह ढिढारिया एवं विद्यालय प्रभारी सोहन सिंह ने कहा कि लिंगानुपात में लड़कियों की घटती संख्या एक चिंताजनक विषय है । इस योजना से समाज में जागरूकता बढ़ रही है और बेटियों का भविष्य उज्जवल हो रहा है।
विज्ञापन

बालिका मंच प्रभारी सरिता चौधरी एवं सुलक्षणा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध को रोककर एक सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देना होगा, बाल विवाह, नारी उत्पीड़न, आदि सामाजिक बुराइयों को खत्म करने में सभी लोगों को आगे आना होगा। इस अवसर पर गांव की सुमन, गीता रानी, अंकिता,रितु वर्मा, पिंकी, सुमन, संदीप जाखड़, देवीलाल भाटिया, अजय कुमार, संदीप कुमार झोरड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें