सिरसा। कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल के चलते जिले भर में ई दिशा केंद्रों ताले लटके नजर आ रहे हैं। बाहर गेट पर नोटिस चस्पा है कि कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर है। हैरानी की बात है कि प्रशासन की ओर से कोई अस्थायी व्यवस्था ई दिशा केंद्र को लेकर अभी तक नहीं की गई है। जिसके कारण लोगों को मायूस हो लौटना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण 256 प्रकार के कार्य प्रभावित हुए।
बता दें कि सिरसा ई दिशा केंद्र में हर रोज 450 के करीब टोकन कटते हैं। जिसमें जमीन की रजिस्ट्री, इंतकाल, जमाबंदी, वाहन पंजीकरण, प्रमाण पत्र सहित अन्य काम करवाने के लिए लोग पहुंचते हैं। गेट पर ताला लटका होने के कारण सभी काम प्रभावित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार सिरसा, डबवाली, कालांवाली, रानिया, ऐलनाबाद, नाथूसरी चोपटा और गोरीवाला में ई दिशा केंद्र है। सिरसा में हर रोज 500 के करीब और अन्य स्थानों पर प्रति केंद्र में 200 से 250 के करीब टोकन कटते हैं। जिलेभर में हर रोज दो हजार के करीब लोग इन स्थानों पर पहुंचकर कार्य करवाते हैं। वहीं डीसी, एडीसी, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व सहित अन्य सभी कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर आनलाइन पोर्टलों पर डाटा अपडेट करने, शिकायतों का समाधान करने, ई मेल का जवाब देने सहित अन्य आनलाइन कार्य करते हैं।
ई-दिशा केंद्र में दूसरे दिन प्रभावित रहे कार्य
रजिस्ट्री 1500
आरसी800
ड्राइविंग लाइसेंस 1000
आधार कार्ड 800
इंतकाल 750
जमाबंदी1500
जाति प्रमाण पत्र 750
हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र 800
आर्म लाइसेंस की फाइलें 100
सीएम विंडो की शिकायतें 110
जमीन नकल 1950