फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को ननिहाल परिवार भरेगा भात, दुष्यंत के होंगे हल्दी हाथ

Sat, 08 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत चौटाली
विज्ञापन
देश सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी की रस्में सिरसा से शुरू हो गईं। इसके बाद शादी गुरुग्राम में होगी। कुछ रीति रिवाजों का निर्वहन सिरसा में होगा तो कुछ का दिल्ली में। दुष्यंत 18 अप्रैल को मेघना के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। बेटे की शादी को लेकर दुष्यंत के पिता अजय सिंह चौटाला और माता नैना चौटाला खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वैसे भी चौटाला परिवार में ये शादी लंबे अंतराल के बाद हो रही है। 14 अप्रैल को सिरसा में बान और भात की रस्म होगी।
विज्ञापन

सांसद बेटे की शादी के लिए अजय सिंह चौटाला और नैना चौटाला रस्मो-रिवाज की प्रक्रिया में जुड़ चुके हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को दुष्यंत के ननिहाल में दोनों भात न्योतने पहुंचे। अब अगली रिवाज 14 अप्रैल को होगी। इस दिन सिरसा स्थित चौटाला हाउस में बान की रस्म होगी। इस दिन दुष्यंत के हाथों पर हल्दी लगाकर बान की रिवाज होगी। इस दिन के बाद बनड़ा पूरी तरह से रिवाजों के बंधन में बंध जाएगा। इससे पूर्व गारा हाथ होगा और शाम को विनायक पूजा होगी। बान के बाद ही बिनोरी की परंपरा के तहत बनड़ा के नजदीकी रिश्तेदारी शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे सभी को भोजन करवाएंगे। शादी की पहली रात रातीजोगा की रस्म होगी। दुष्यंत के पिता अजय सिंह चौटाला व माता नैना चौटाला ने बताया कि सिरसा आवास पर 14 अप्रैल को बान की रस्म के बाद भात लिया जाएगा।

भात में भरने के लिए पहुंचने वाले ननिहाल परिवार के सभी सदस्यों को दूल्हे की मां नैना चौटाला तिलक लगाकर स्वागत करेंगी। नैना चौटाला ने बताया कि शादी की सभी रीति रिवाजों का निर्वहन किया जाएगा। शादी से पहले महिलाएं शादी के गीत गाएंगी। लेडीज संगीत भी दिल्ली में होगा। सिरसा में केवल बान और भात की रस्म है। इसके अलावा चार हलके के लोगों के लिए 11 अप्रैल को गांव चौटाला में व हरियाणा से आने वाले मेहमानों के लिए 13 अप्रैल को जेसीडी विद्यापीठ में शादी का भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन


अजय सिंह चौटाला और नैना चौटाला ने बताया कि शादी की सभी रस्में परंपरा अनुसार निभाई जाएंगी और पुत्रवधू के आगमन पर भी सभी रस्में उसी तरीके से निभाई जाएंगी जो जाट समुदाय में निभाई जाती हैं। बता दें कि अजय सिंह चौटाला और नैना चौटाला के दो पुत्र हैं जिनमें दुष्यंत बड़े और दिग्विजय चौटाला छोटे हैं। दुष्यंत के बाद दिग्विजय चौटाला की शादी की बारी है। चौटाला परिवार में लंबे अंतराल के बाद शादी समारोह का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें