फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिव्यांग को गोबर खिलाने का मामला बना चर्चा का विषय

Fri, 16 Jan 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, वीडियो वायरल होने पर पीड़ित ने दी थी शिकायत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रानियां। एक हजार रुपये की शर्त लगाकर दिव्यांग को गोबर खिलाने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित की जान-पहचान और रिश्तेदारी में मजाक उड़ने लगा, जिससे अपमानित होकर उसने रानियां थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मुख्तियार सिंह, रणजीत सिंह व जसविंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन



वायरल वीडियो में दिखता है कि चार-पांच लोग पशु बाड़े में बैठे हैं। एक व्यक्ति कस्सी में गोबर लाता है और दूसरे हाथ में नोट दिखाकर पीड़ित से कहता है, ले भाई, एक हजार रुपये ले और गोबर खाकर दिखा। पीड़ित गोबर चखता है तो पैसे मांगता है, लेकिन आरोपी दोबारा खाने को कहता है। दूसरी बार गोबर खाने के बाद गिनकर पैसे दिए जाते हैं, जबकि आसपास बैठे लोग ठहाके लगाते हैं। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस के अनुसार यह घटना शराब के नशे में हुई। पीड़ित अविवाहित है। वह अकेला रहता है। आरोपी भी रानियां के ही निवासी हैं। वे खेतीबाड़ी करते हैं। तीनों आरोपी पीड़ित के जानकार हैं। शाम को वे अक्सर खाली प्लॉट या पशुबाड़े में इकट्ठे होते थे। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने चोरी-छिपे वीडियो बनाकर उसका अपमान किया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें