फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेजे कॉलोनी के लोगों के विरोध के बाद डंपिंग प्वाइंट किया खत्म, मिली राहत

Sat, 08 Jun 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट बना डंपिंग प्वाइंट।
विज्ञापन
सिरसा। सालों से नागरिक अस्पताल के सामने बने डंपिंग प्वाइंट को नगर परिषद प्रशासन की ओर से खत्म कर दिया गया है। ग्रीन बेल्ट में बने इस कचरा डंपिंग प्वाइंट को लेकर जेजे कॉलोनी के लोग विरोध जता रहे थे। वहीं बेसहारा पशुओं के कारण हादसों का खतरा बना रहता था। दोनों समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद प्रशासन की ओर से इस प्वाइंट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ऐसे में जेजे कॉलोनी के लोगों ने इस डंपिंग प्वाइंट के खत्म होने पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के कई एरिया का कचरा उठाकर जेजे कॉलोनी स्थित ग्रीन बेल्ट के डंपिंग प्वाइंट पर लाकर एकत्रित किया जाता था। जिससे शाम तक कचरे का ढेर डंपिंग प्वाइंट पर लगा रहता था। इस दौरान 100 के आस पास पशु डंपिंग प्वाइंट पर बैठे रहते थे और कचरे मुंह मारते रहते थे। वहीं रैक पीकर यानि कचरा बिनने वाले लोग भी डंपिंग प्वाइंट पर रहते थे। डंपिंग प्वाइंट होने के कारण 100 मीटर के दायरे में लोगों का जीना मुहाल हो गया था। डंपिंग प्वाइंट के कारण नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीज गेट के बाहर बसों का इंतजार करने से भी गुरेज करते थे। मरीजों व उनके परिजनों को बदबू भरे माहौल में समय गुजारना पड़ा था। ऐसे में कई बार नागरिक अस्पताल प्रशासन भी नगर परिषद को डंपिंग प्वाइंट हटाने के लिए गुहार लगा चुका था।
एक माह पहले लोगों ने जताया था विरोध
जेजे कॉलोनी के लोगों ने एक माह पहले डंपिंग प्वाइंट पर लगे पशुओं के जमावड़े के कारण हादसा होने पर विरोध जताया था। तीन दिनों तक लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। इस पर अधिकारियों ने उन्हें स्थाई समाधान करवाने का आश्वासन दिया था। ऐसे में अधिकारियों ने उसे कवर्ड कर डंपिंग प्वाइंट बनाने की योजना बनाई थी। जिसे बाद में रद्द कर दिया गया और डंपिंग प्वाइंट को पूरी तरह से खत्म करने की योजना बनाई गई। यह बनाई है व्यवस्था
विज्ञापन

बस स्टैंड डंपिंग प्वाइंट, सिरसा क्लब डंपिंग प्वाइंट, सब्जी मंडी डंपिंग प्वाइंट पर जेसीबी से साथ की साथ कचरा उठाया जाता है। वहीं पर कचरा बिनने वाले साथ की साथ कचरा बीनते रहते हैं। इसके उपरांत सीधे जेसीबी से कचरा प्रबंधन प्लांट में कचरा भेज दिया जाता है। इस प्रक्रिया का लाभ है कि कोई कचरा डंपिंग प्वाइंटों पर पड़ा नहीं रहता है। साथ ही साथ उसका शहर से उठान हो जाता है।

जेजे कॉलोनी के डंपिंग प्वाइंट को लेकर लोगों की मांग पर पूरी तरह से खत्म कर दिया गया। अब बचे हुए तीनों मुख्य प्वाइंटों से मौके पर ही कचरा उठाया जाता है।
विज्ञापन

जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें