फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पंजाब में सख्ती के कारण सिरसा में छुपाने के लिए भेजी थी 25 करोड़ की हेरोइन

Fri, 04 Apr 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। 25 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सरगना फलैक्सी मित्तल के भाई प्रिंस मित्तल को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी प्रिंस को सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने एक अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया था। तीन दिन की रिमांड अवधि में प्रिंस ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई फलैक्सी मित्तल के लिए हेरोइन की सप्लाई करता था।
विज्ञापन

पाकिस्तान से हेरोइन की खेप फलैक्सी मंगवाता था। यह खेप पंजाब पहुंचने के बाद प्रिंस हेरोइन को आगे सप्लाई कर दिया करता। प्रिंस ने पुलिस को बताया कि अभिषेक निवासी नाईवाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी सिरसा व प्रदीप कुमार निवासी पंजाब उसके पास 200 ग्राम हेरोइन लेने आए थे। पंजाब में सख्ती के चलते उसने चार किलो 256 ग्राम हेरोइन दोनों को छुपाने के लिए दे दी, लेकिन दोनों सिरसा में पकड़े गए।
गौरतलब है कि मुख्य सरगना फलैक्सी मित्तल पंजाब के फिरोजपुर जिले का रहने वाला है और इस समय मलयेशिया में रह रहा है। ऐलानबाद सीआईए प्रभारी एसआई जगदीश चंद्र का कहना है कि मुख्य सरगना को भारत लाया जाएगा। पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी प्रिंस को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन



21 मार्च को पुलिस ने बरामद की थी 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन
सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने 21 मार्च को चतरगढ़पट्टी क्षेत्र से कार सवार अभिषेक और बठिंडा जिले के नरुआना निवासी प्रदीप को चार किलो 256 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। दोनों आरोपियों से बरामद की गई हेरोइन के पार्सल के साथ पाकिस्तानी करंसी का 10 रुपये का आधा नोट लगा हुआ था। बरामद हेरोइन की बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपये आंकी गई। जांच के दौरान यह मामला अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी से जुड़ गया है। इस मामले का मुख्य सरगना फलैक्सी मित्तल पहले दुबई में था, लेकिन अब मलयेशिया चला गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सरगना का संबंध पाकिस्तान के रहीम यार खान निवासी मोहम्मद फियाज से है। मोहम्मद फियाज ही उसे पाकिस्तान की सीमा से पंजाब में हेरोइन भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें