फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलर्स के पंजीकरण न होने के चलते नहीं हुई खरीद, बोली के इंतजार में बैठे रहे किसान

विज्ञापन
मंडी शेड के नीचे धान की रखवाली करता किसान। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिला मंडियों में बुधवार को भी परमल धान की खरीद नहीं हुई। मिलर्स का पंजीकरण ना होने के चलते खरीद एजेंसी मंडी में खरीद करने नहीं पहुंची। जिसके कारण किसानों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान मंडी में धान लेकर बैठे रहे लेकिन शाम तक बोली नहीं पहुंची। तैयारी अधूरी होने के कारण बीते तीन दिनों से किसानों को इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को भी सिरसा अनाज मंडी में 13 किसान 745 क्विंटल धान लेकर पहुंचे। मिलर्स का पंजीकरण ना होने के चलते एजेंसियां खरीद नहीं कर पाई। शाम को जिला मिलर्स कमेटी की उपायुक्त के साथ बैठक होने के बाद मिलर्स की कई मांगों पर सहमति बनी और मिलर्स ने पोटर्ल पर पंजीकरण करना शुरू कर दिया। अब मिलर्स पंजीकरण करने के बाद 40 हजार क्विंटल परमल की धान की खरीद कर सकेंगे। जिला की 28 मिलर्स पोटर्ल पर पंजीकरण करवाएंगे। पंजीकरण करने के बाद सिरसा में तीन सरकारी एजेंसियां परमल धान खरीद कार्य शुरू करेंगी।
तीन दिन से मंडियों में धान लेकर बैठे है किसान
मंडी में रविवार से पीआर की खरीद शुरू करने के आदेश थे लेकिन मंडी में एक दो किसान ही धान लेकर पहुंचे। रविवार को 6 किसान मंडी पहुंचे लेकिन एक ढेरी की ही खरीद हुई। सोमवार को मजदूर यूनियन की हड़ताल के चलते मंडी में खरीद नहीं हुई। जिसके बाद मंगलवार को 16 किसान 1042 क्विंटल व बुधवार को 13 किसान 745 क्विंटल धान लेकर सिरसा अनाज मंडी पहुंचे। लेकिन किसी भी किसान की खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

मांगों को लेकर सहमति बन गई है सहमति
मिलर्स की मांगों को लेकर सहमति बन गई है। जिले के 28 मिलर्स ने विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। वीरवार से पीआर के खरीद में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

अशोक कुमार, मेंबर, जिला मिलर्स कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें