फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्टॉक कम होने से टीबी मरीजों को 15 की जगह 3 से 5 दिन की दवा दी जा रही

Thu, 25 Apr 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अस्पताल में दवा लेते मरीज।
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल के टीबी विभाग में बजट न आने के कारण टीबी मरीजों को दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। जिसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी टीबी मरीजों को उठानी पड़ रही है। विभाग की ओर से मरीजाें को फिलहाल बांट बांटकर दवा दी जा रही है। ताकि उनका कोर्स बीच में न छुटे और इलाज की प्रक्रिया चलती रहे। बांट-बांटकर दवा देने से टीबी विभाग की डिस्पेंसरी में मरीजों को दवा के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बात दें कि प्रतिवर्ष लगभग 4 करोड़ रुपये सालाना बजट टीबी मरीजों के लिए आता है। नए बजट 2024 के न आने से मरीजों को दवाइयों के लिए भटकना पड़ सकता है। बजट के न आने से विभाग के पास से जो दवाएं है उन्हें ही मरीजों को बांट बांट कर दिया जा रहा है। ताकि किसी भी मरीज को बिना दवा के न रहना पड़े।
बता दें कि रोजाना नागरिक अस्पताल में टीबी की दवा लेने के लिए आने वाले मरीजों को बिना दवा के न जाना पड़े इसके लिए डिस्पेंसरी से उनको 15 दिन के बजाय 3 से 5 दिन की दवा देकर भेजा जा रहा है। वहीं जिन मरीजों को बीपी, शुगर भी है तो उन मरीजाें को महीने के बजाय 5 से 7 दिन की दवाई दी जा रही है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अभी तो जैसे तैसे कर के काम चलाया जा रहा है, लेकिन अगर समय पर दवा नहीं आती हैं, तो मरीजों को दवाइयां वितरित करने में भारी समस्या उत्पन्न हो सकती है, क्योंकि टीबी के मरीज को समय पर दवाई मिलना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

फिलहाल 818 मरीज पंजीकृत
जिले के नागरिक अस्पताल में 2023 में 1024 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें कई मरीज ठीक भी हो चुके हैं। नागरिक अस्पताल के क्षय रोग विभाग के अनुसार, फिलहाल नागरिक अस्पताल में 818 मरीज पंजीकृत हैं। वहीं 381 मरीज जिले के निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।


मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। दवाइयां अभी पर्याप्त हैं। योजना के अनुसार टीबी के मरीजों को दवाइयां वितरित की जा रही हैं। विभाग की ओर से दवाइयों को लेकर डिमांड दो दिन में भेज दी जाएगी फिर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन

-विजय ढींगड़ा, फार्मासिस्ट, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें