सिरसा। अलसुबह धुंध का असर जिले भर में देखने को मिल रहा है। सुबह सात बजे तक दृश्यता शून्य रहती है। इस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाईवे व लिंक रोड से आने वाले वाहनों को हादसे का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। सोमवार को धुंध सुबह साढ़े सात बजे तक पूरी तरह से छाई रही। आठ बजे के बाद धुंध का असर कम हो गया।
आठ बजे के बाद तेजी से धूप निकल गई और धुंध पूरी तरह हट गई। हालांकि धुंध छंटने के बाद भी सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बनी रही। पिछले पांच दिनों से अधिकतम तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। 14 नवंबर के बाद से ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ था। सोमवार सुबह जहां तापमान 25 डिग्री पहुंच गया, वहीं धूप निकलने के कारण तापमान में तीन डिग्री का उछाल देखने को मिला। ऐसे में तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री से 12 डिग्री पहुंच गया है। 5 डिग्री की गिरावट न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई।
पिछले पांच दिनों में इतना रहा तापमान
14 नवंबर
अधिकतम तापमान - 30. 2डिग्री
न्यूनतम तापमान - 17. 2 डिग्री
15 नवंबर
अधिकतम तापमान - 28.9 डिग्री
न्यूनतम तापमान - 17. 8 डिग्री
16 नवंबर
अधिकतम तापमान - 30 डिग्री
न्यूनतम तापमान - 17. 6 डिग्री
-
17 नवंबर
अधिकतम तापमान - 25.4 डिग्री
न्यूनतम तापमान - 17 डिग्री
18 नवंबर
अधिकतम तापमान - 28.2 डिग्री
न्यूनतम तापमान - 12 डिग्री