फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धुंध के कारण 5 से 10 मीटर रही दृश्यता, 10 बजे बाद निकली हल्की धूप

विज्ञापन
 सुबह के समय खेतों में छाई धुंध। 
विज्ञापन
सिरसा। जिले में शुक्रवार को सुबह के समय धुंध की चादर छाई रही। इसके कारण सुबह के समय 5 से 10 मीटर तक दृश्यता रही है। इससे सुबह के समय आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

धुंध के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं 10 बजे के बाद हल्की धूप निकली। शुक्रवार रात्रि अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। वही, शुक्रवार को दिनभर अच्छे से धूप न निकलने और सर्द हवा चलने के कारण ठंडक बनी रही।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के साथ ठंड बढ़ने के आसार है। चिकित्सकों के अनुसार सूखी ठंड सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चों के लिए खतरनाक है। दोनों को ठंड के मौसम में घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 18 डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। जो लोगों को बीमार करने का मुख्य कारण बन रहा है। हल्की सी लापरवाही के कारण लोग बुखार, खांसी, जुकाम व गला खराब की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। इतना ही नहीं, धूप निकलने के बाद ही नागरिक अस्पताल में मरीज पहुंच रहे हैं ताकि सर्द मौसम के कारण और ज्यादा बीमार न हो।







इस प्रकार रहा तापमान

तारीख - अधिकतम, न्यूनतम



11 दिसंबर - 22.4,4

12 दिसंबर - 23.2, 4

13 दिसंबर -22.8,6.8

14 दिसंबर -23.6, 6

15 दिसंबर - 23.7, 5.4
16 दिसंबर -24.2, 3.5
17 दिसंबर - 20.6, 2.6

18 दिसंबर - 20.6, 2.6

19 दिसंबर - 22, 3.8

20 दिसंबर - 22.4, 4.2

-

बच्चों को सूखी ठंड से बचाने के लिए विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। बच्चों को ठंडा पानी या ठंडी चीज पीने के लिए न दें। यदि कोई तकलीफ होने पर नजदीक डॉक्टर को दिखाए। किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

- भारत भूषण, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल।

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें