फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मनीष सिंगला से गलत व्यवहार पर डीएसपी ने मांगी माफी

Mon, 28 Apr 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में भाजपा नेता मनीष सिंगला से माफी मांगने पहुंचे डीएसपी जोगिंद्र सिंह राणा।
विज्ञापन
सिरसा। ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल के बेटे व भाजपा नेता मनीष सिंगला को साइक्लोथॉन कार्यक्रम के दौरान मंच से उतारने के मामले में डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है। मनीष सिंगला ने डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा को माफ करते हुए कहा कि जो हुआ अनजाने में हुआ, अब उनका कोई गिला-शिकवा नहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार को ओडिशा के पूर्व राज्यपाल गणेशीलाल के बेटे मनीष सिंगला साइक्लोथॉन यात्रा में आए थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि थे। इस दौरान डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने मनीष सिंगला को सीएम के मंच से उतारकर बांह पकड़कर गेट से बाहर निकाल दिया था। विवाद होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने मामले को सुलझाने के लिए डीएसपी जितेंद्र राणा और मनीष सिंगला को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बुलाया। यहां जींद के डीएसपी जितेंद्र राणा ने मनीष सिंगला के साथ बैठक कर वीडियो जारी किया।
डीएसपी ने कहा कि वे मनीष सिंगला को पहचान नहीं पाए। बाकी लोगों के साथ उन्हें भी वीआईपी स्टेज से जाने के लिए कह दिया। ड्यूटी के दौरान उनका किसी भी व्यक्ति के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। वह अपनी भूल स्वीकार करते हैं। इस पर मनीष सिंगला ने कहा कि वे और उनका पूरा परिवार हरियाणा पुलिस का पूरा मान-सम्मान करता है। वे डीएसपी जितेंद्र राणा से पहले कभी नहीं मिले। अब वे इनके जवाब से संतुष्ट हैं। उनका कोई गिला-शिकवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें