फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पूर्व राज्यपाल के बेटे को सीएम के मंच के पास से बाहर हटाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sun, 27 Apr 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
भाजपा नेता मनीष सिंगला को बाहर निकालते हुए डीएसपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशीलाल के बेटे भाजपा नेता मनीष सिंगला को पुलिस कर्मचारियों ने साइक्लोथॉन यात्रा में मुख्यमंत्री के मंच के पास से हटाकर बाहर कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में पुलिस कर्मचारी भाजपा नेता मनीष सिंगला को बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वहां कुछ पुलिस कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारी ठहाके लगा रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से इस मामले में संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा नेता के साथ ऐसा क्यों हुआ है और इसका कारण क्या रहा है यह स्पष्ट नहीं हुआ। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं जोरों पर हैं। कोई इसे राजनीतिक षड्यंत्र कह रहा है तो कोई पूर्व राज्यपाल को नीचा दिखाने की राजनीतिक साजिश बता रहा है। इस मामले में भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से वह अभी फ्री हुए हैं। मनीष सिंगला के साथ ऐसा हुआ है, उनको जानकारी में नहीं है। वीडियो देखने के बाद ही वह कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन

विधायक गोकुल सेतिया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रो. गणेशीलाल का परिवार बहुत प्रतिष्ठित परिवार है। आज जो सलूक प्रशासन द्वारा मनीष सिंगला के साथ किया गया है, वह उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

जानबूझ कर गलत मैसेज के साथ वीडियो किया वायरल - मनीष सिंगला
भाजपा नेता मनीष सिंगला ने कहा कि वह सुबह छह बजे ही कार्यक्रम में पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री साढ़े सात बजे आए। डीएसपी उनके जानकार थे तो उनसे मिलने के लिए वह दूसरे स्टेज पर चले गए। किसी ने जानबूझकर गलत मैसेज के साथ वीडियो वायरल किया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता अमन चोपड़ा ने कहा कि प्रशासन ने आज जो हमारे भाई मनीष के साथ व्यवहार किया है, उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। डीएसपी इसमें संलिप्त था। भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे सभी कार्यकर्ता नाराज हैं। सभी कार्यकर्ताओं का सीएम से आग्रह है कि इस मामले में वह कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें