फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे ने छीनी जिंदगी : 17 साल के युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी। नशा करने वाले गांव के एक 17 वर्षीय युवक मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक पहले गांव की एक निजी लैब में काम करता था। नशे की लत ने उसकी सेहत को इस कदर बिगाड़ दिया कि परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा। वहां से लौटने के बाद भी उसका उपचार जारी था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत रोड़ी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने फेफड़ों में गंभीर संक्रमण बताया। संक्रमण के कारण शरीर में रेशा फैल गया था और मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई भी नशे का आदी बताया जा रहा है, जबकि पिता बकरी पालन कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर तस्कर धमकियां देते हैं और पुलिस भी प्रभावी कार्रवाई नहीं करती। तस्करों के हौसले बुलंद हैं और गांव के कई युवा नशे की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन


चचेरे भाई की भी हुई थी नशे से मौत मृतक के चाचा के लड़के की भी तीन महीने पहले नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी। इसी 26 सितंबर को सिरसा पुलिस अधीक्षक ने रोड़ी मंडी में ग्रामीणों के साथ बैठक की थी। इस दौरान ग्रामीणों ने नशा तस्करों की धमकियों और पुलिस की लापरवाही की शिकायत की। उन्होंने कहा कि सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। रोड़ी थाना में स्टाफ और संसाधनों की कमी भी उजागर की गई। एसपी ने नशे के मामलों से जुड़ी नहर का भी निरीक्षण किया था, लेकिन दौरे के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें